जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बिजय खॉ को अचार संहिता उलंघन के वर्ष 2014 के मामले में जमशेदपुर न्यायालय व्दारा वारंट जारी किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष बिजय खॉ ने जमशेदपुर न्यायालय में अपने कमिटी के वरीय पदाधिकारी एवं अधिवक्ता संजय प्रसाद अधिवक्ता, अवध बिहारी मंडल, पुनम कुमारी, कृष्णाजी प्रसाद, विधा किशोर उपाध्याय, प्रियंवदा उपाध्याय ने जमशेदपुर न्यायालय के मजिस्ट्रेट अंजेलिना जॉन के आदालत में उपस्थित हो कर बेल प्रक्रिया पूरा किया। जिसमें मजिस्ट्रेट के व्दारा बेल प्रक्रिया स्वीकृत की गई।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, शफी अहमद खान, बबलू झा, क्रांति सिंह, राहुल गोस्वामी सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे
