Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » AAJ KA RASIFAL :08 सितम्बर 2025 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी
Breaking News

AAJ KA RASIFAL :08 सितम्बर 2025 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 8, 2025No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

सम्पर्क – 8877674432

आज का पंचांग

दिनांक – 08 सितम्बर 2025
दिन – सोमवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – शरद
मास – आश्विन
पक्ष – कृष्ण
तिथि – प्रतिपदा रात्रि 09:11 तक
नक्षत्र – पूर्व भाद्रपद रात्रि 08:02 तक
राहुकाल – सुबह 07:44 से सुबह 09:18 तक
सूर्योदय – 05:31
सूर्यास्त – 05:59
पचंक – जारी है
दिशा शूल – पूर्व दिशा में
दोष परिहार – दर्पण देखकर यात्रा करें

आज का राशिफल

मेष – आज आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतनी होगी और आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण में करके चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से काम लेकर लोगों को हैरान करेंगे। आपको अपने कामों को थोड़ा सामंजस्यता से निपटाने की आवश्यकता है। आप माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। छोटे बच्चे के साथ आपको कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपको कोई टेंशन थी, तो वह दूर हो सकती है।

वृष – आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। आवश्यक कामों में आप तेजी दिखाएंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने आसपास रहने विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें।

मिथुन – आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी बड़े लक्ष्य को पकड़ कर चलेंगे, तभी उसे पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आप किसी से धन उधार लेने की ना सोचे और आपकी दी गई सलाह परिवार में किसी सदस्य को काम आएगी, उनको आपका पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है।

कर्क – आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने कर्जों को उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आध्यात्म के कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। दान धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी करने को मिल सकती है। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।

सिंह – आज आपको अपने कामकाज पर पूरा ध्यान देना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप सावधानी बरतें। आप किसी काम को लेकर लापरवाही दिखा सकते हैं। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर निर्भर ना रहें। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

कन्या – आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। सभी का सहयोग आप पर बना रहेगा। आप अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और आपकी संतान की पढ़ाई लिखाई में कोई समस्या आ रही थी, तो उसे भी आप दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको आज अपने आसपास से रह रहे लोगों को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा।

तुला – आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को पूरी धैर्य से निपटाने की आवश्यकता है। आपको किसी से उधार का लेनदेन करने से बचना होगा। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी नौकरी से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आप अपने बॉस को यदि कोई सुझाव देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। राजनीति की ओर कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपने निजी मामलों को घर से बाहर नहीं जाने देना है। यदि आपने किसी सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करने का सोचा है, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।

धनु – आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप परिवार में किसी सदस्य से बहसबाजी में ना पड़ें। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई मामला विवादित था, तो उसमें भी आपको काफी मेहनत मशक्कत करनी पड़ेगी। भगवान के भक्तों में आपका काफी मन लगेगा। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपको किसी पारिवारिक कलह को दूर करके चलने की आवश्यकता है।

मकर – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। आज आपके रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपने वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सम्मान की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

कुंभ – आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को दूर करने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। माता-पिता आपके कामो में आपका पूरा सहयोग देंगे और उनकी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

मीन – आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी कला और कौशल में निखार लायेंगे, जिससे आपके सहयोगी भी काफी खुश होंगे और आपको अपने बॉस का पूरा समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी को नौकरी से लेकर समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आने से आपका मन काफी खुश रहेगा और आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:14 दिसम्बर 2025 रविवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

December 14, 2025

East Central Railway :150 की स्पीड में दौड़ी ट्रेन, ग्लास में रखा पानी छलका तक नहीं — देखें video

December 13, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :पूर्वी विधानसभा की जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से की वार्ता, त्वरित समाधान की रखी मांग

December 13, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.