Jamtara Eid Mubarak 2022 : अमन व चैन की दुआओं में उठे हजारो हाथ तो सजदे में झुका सिर

 रंग-बिरंगे परिधानों में नजर आए बच्चे, सुबह से ही था मेले सा नजारा, देर रात तक चलता रहा सेबई खिलाने का दौर

0 442
AD POST

जामताड़ा।
माहे रमजान के 30वें रोजे के समाप्त होते ही मंगलवार को अमन और शांति के लिए हजारों हाथ दुआ के लिए उठे तो सजदे में सिर झुके। ईद की मुबारकबाद के साथ ही लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण बीते दो वर्ष लोगों ने अपने घरों में हीं ईद का नमाज अदा किया था। लेकिन इस बार सरकारी पाबंदियों के हटाए जाने के बाद लोग ने बेखौफ होकर घरों से निकले और ईदगाह में नमाज अदा किया। 30 रोजे के बाद रोजेदारों के चेहरे पर रौनक, होठों पर मुस्कान, नए परिधान में सजे, खुशबू से सराबोर पूरे माहौल को मोहक बना रहा था। छोटे बड़े के भेदभाव से ऊपर उठकर मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा की। शहर के न्यू टाउन स्थित ईदगाह में सुबह से ही चहल-पहल बनी हुई थी। ईदगाह कमेटी के लोगों तैयारी का जायजा लिया और नमाजियों के सहूलियत को लेकर चौकस नजर आए। सुबह 8:00 बजे लोगों ने नमाज अदा किया।
नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और गरीबों के बीच जकात बांटा गया। रहमत और बरकत का महीना मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नियम पूर्वक रोजा रखा। सबसे बड़े त्यौहार को लेकर बच्चे, बूढ़े, युवा और महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। पुरुष जहां सज धज कर ईदगाह की ओर निकले वहीं महिलाएं पकवान की तैयारी में जुट गई। सेबई और लच्छों की मीठी खुशबू हर तरफ से आ रही थी। शांति और सद्भाव के साथ पूरे जिले में लोगों ने त्यौहार मनाया गया। कई जगहों पर मुस्लिम भाइयों के साथ हिंदू समुदाय के लोग भी ईद की खुशी में शिरकत करते देखे गए। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम किया गया था। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। न्यू टाउन ईदगाह में पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा पाकडीह व सरखेलडीह, चेंगायडीह, बुधुडीह, नाराडीह, पोसोई, राजबाड़ी, जीतू डंगाल सहित कई जगहों पर हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा कर लोगों को बधाई दी।

AD POST

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

08:27