जमशेदपुर में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे, व्यापारियों में डर का माहौल : दिनेश कुमार

0 387
AD POST

जमशेदपुर के साकची बाज़ार में शुक्रवार को घटित सोना लूट की घटना पर राज्य सरकार की तीव्र आलोचना करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शहर की कानून व्यवस्था को सुपर फ़्लॉप बताया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की चांदी है और व्यापारियों के सुख-चैन छिन चुकी है। सरेआम लूट, डकैती और दहशतगर्दी से व्यापारियों में डर का माहौल व्याप्त है। शहर की आबोहवा में अराजकता हावी हो चुकी है। अपराधी हर दिन शहर के पौश बाजारों में लूट की वादरातों को अंजाम देकर पुलिस के समक्ष नई नई चुनौती दे रहे हैं। वहीं कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है। भाजपा नेता ने इसे हेमंत सरकार की अकर्मण्यता का प्रतिफल करार दिया है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

16:11