Jamtara News : बुधुडीह गांव से एक डेढ़ वर्षीय बच्चा लापता, परिजनों ने जतायी अपहरण की आशंका

0 262
AD POST

जामताड़ा।
रविवार को जामताड़ा थाना क्षेत्र के बुधुडीह गांव से एक डेढ़ वर्षीय बच्चा का अपहरण हुआ है। अपहृत बच्चे की मां ने बताया की वह चावल डालने के लिए बच्चा को घर के गली में छोड़कर अंदर गयी थी। वापस बाहर आकर देखा तो बच्चा गायब था। जिसके बाद परिजनों ने बच्चा को खोजना शुरू किया। काफी खोजबीन किया गया लेकिन बच्चा कहीं भी नहीं मिला। जब बच्चा नहीं मिला तो इसकी सूचना जामताड़ा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को खोजबीन करने लगा। पुलिस के द्वारा झागर लगाकर कुआ और तालाबों में खोजा गया। लेकिन बच्चा नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस के द्वारा घर जंगल झाड़ी आदि जगहों पर खोजबीन किया जा रहा है। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल है। जामताड़ा थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बुधुडीह गांव में एक डेढ़ वर्षीय बच्चा गुम हुआ है और उसकी खोजबीन की जा रही है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

10:04