jamtara today bjp news -क्षतिग्रस्त पुल का पुनर्निर्माण नहीं हुआ था होगा व्यापक आंदोलन: वीरेंद्र

0 226
AD POST

जामताड़ा ।
चितरंजन सीएलडब्ल्यू द्वारा निर्मित अजय नदी के खड़ीमाटी घाट पर क्षतिग्रस्त पुल का पुनर्निर्माण हेतु स्थानीय लोग आंदोलनरत हैं। आंदोलन को बल देने भाजपा नेता पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, भाजपा नेता नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष विरेद्र मंडल, जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह स्थानीय लोगों का पुल पुनर्निर्माण को समर्थन देने के लिए देर रात नदी के घाट पर पहुंचे। जहां पूर्व से ही काफी संख्या में स्थानीय लोग महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे।

AD POST

मालूम हो कि अजय नदी पर बना खड़ीमाटी घाट पर पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे वहां के 40 से भी अधिक गांव के लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग पुल के मरम्मती के लिए लगातार मांग किए जा रहे हैं। मांगों को समर्थन करते हुए भाजपा नेता सत्यानंद झा ने पुल निर्माण में आ रही अड़चन को दूर करने का एवं मामले को सक्षम अधिकारी के पास रखने का भरोसा दिया।

भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने उपस्थित लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि यह पुल यहां स्थानीय गांव वालों के लिए लाइफ लाइन है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से यहां के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसलिए इसके निर्माण में जो भी संभव हो मदद किया जाएगा। मंडल ने कहा यह पुल झारखंड और बंगाल के सीमा में है और इसका निर्माण चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स द्वारा किया गया है। इसलिए इस मामले को सीएलडब्ल्यू के जीएम को जल्द से जल्द निदान करने हेतु आग्रह किया। अन्यथा आने वाला समय में व्यापक आंदोलन के जरिए इस मामले को जोरदार तरीके से उठाई जाएगी। मंडल ने भरोसा देते हुए कहा कि हर हाल में पुल बनेगा। सभी के सहयोग से बनेगा सभी को एक सूत्र में बंधकर पुल के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने स्थानीय लोगों को हर प्रकार से सहयोग करने का भरोसा दिया। जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा हर हाल में पुल निर्माण कराने के लिए संघर्ष में स्थानीय लोगों के साथ है। मौके पर निपेन सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव, मंडल उपाध्यक्ष अनिमेष चक्रवर्ती, आलोक मंडल, गोवर्धन मंडल, दीपक मंडल, सजल गन, अजीत मंडल ,चंदन मरांडी सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

11:04