JAMSHEDPUR-झारखंड महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण पहुंची साईबर थाना

0 298
AD POST

JAMSHEDPUR।

AD POST

झारखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण के खिलाफ एक शख्स ने सोशल मीडिया पर पर अभद्र टिपण्णी की है। इसे लेकर कल्याणी शरण ने बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना में लिखित शिकायत की है। अपनी शिकायत में कल्याणी शरण ने बताया है कि किसी प्रशांत कुमार सिन्हा नामक एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया एवं फेसबुक पर अपशब्द का इस्तेमाल कर उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है, इससे उनकी प्रतिष्ठा और गरिमा पर ठेस पहुंची है। उन्होंने झारखंड महिला आयोग के पद पर रहते हुए महिलाओं के प्रतिष्ठा और गरिमा को बनाए रखने का काम किया था। परंतु अब पद से हटने के बाद उन्हें बदनाम किया जा रहा है। फेसबुक पर असभ्य भाषा का प्रयोग किए जाने से वह आहत हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि प्रशांत कुमार सिन्हा पूर्व में भी कई महिलाओं को इसी तरह मीडिया मैसेंजर एवं फेसबुक के माध्यम से बदनाम कर चुका है। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वही उनके साथ थाना पहुंची महिलाओं ने कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

20:25