जमशेदपुर- -बागबेडा कॉलोनी रोड़ नम्बर 6 के याराना मैदान में ऑटो चालकों के बीच मोदी आहार का वितरण किया गया।

पूर्व बिधायक मेनका सरदार और कुणाल सारंगी ने सेवा दिया।।

जमशेदपुर। लॉकडाउन के चलते शहर के सभी स्कूल बंद हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ले जाने वाले ऑटो चालकों का काम भी बंद है और लॉक डाउन के बढ़ने के कारण अब उनके सामने रोज़ी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई स्कूल के बच्चों को ले जाने वाले ऑटो चालक साथियों के आग्रह पर आज जमशेदपुर के बागबेड़ा मँडल अध्यक्ष संजय सिंह की तत्याबधन में पूर्व विधायक मेनका सरदार और भाजपा युवा नेता कुणाल सारंगी जी के उपस्थिति में 200 वैसे ऑटो चालक परिवारों के बीच मोदीआहार का वितरण किया गया। जिसमें उन्हें चावल, आलू, तेल, साबुन सहित अन्य सामग्रियां प्रदान की गई। भारतीय जनता
पार्टी के कार्यकर्ता तन मन धन से लॉकडाउन के दौरान ग़रीब असहाय परिवारों की यथासंभव मदद में लगे हुए हैं। जब तक सरकार लॉकडाउन को जारी रखेगी FeedTheNeedy के तहत यह पहल जारी रहेगी।
जिसमें मुख्य रूप से पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार साथ मैं बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी बागबेडा भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, अजय पंचम और साथ में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे