![AD POST](https://biharjharkhandnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-24-at-6.22.47-AM.jpeg)
![AD POST](https://biharjharkhandnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-24-at-6.22.47-AM.jpeg)
सरायकेला।
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरडी रबड़ एंड रिक्लेम लिमिटेड कंपनी में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। शु्क्रवार को करीब दस बजेा दिन में लगी आग से कंपनी में लगभग दो करोड रूपये के सामानो की क्षति होने की संभावना व्यक्त की गई है।
हालाकि कितना का नुकसान हुआ है उसका मुल्याकंन नहीं किया जा सका है । इसके लिए कोलकाता से अनुभवी इंजीनियरों की टीम बुलाई गई है। बताया जाता है कि उक्त भीषण आगलगी में कंपनी का दो मशीन भी जल गया। अचानक लगी आग के बाद कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारियो में अफरा तफरी मच गया और वे इधर उधर भागने लगे। इसी बीच अग्निशामक विभाग तथा आदित्यपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। झारखंड अग्निशामक विभाग के दो दमकलो द्वारा काफी मशक्कत के बाद उक्त आग पर काबू पाया जा सका। इस आगलगी में. जान माल के क्षति होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणो का पता नहीं चल पाया है। संभावना व्यक्त किया जाता है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। फिलहाल कपंनी के अधिकारी इस आगलगी घटना के बारे मे कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।
Comments are closed.