Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS : रक्तदाताओं के रक्त से धड़कता है जमशेदपुर का दिल,14 जून, विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS : रक्तदाताओं के रक्त से धड़कता है जमशेदपुर का दिल,14 जून, विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 13, 2025Updated:June 13, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

श्याम कुमार
14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है, यह दिन रक्तदाताओं के सम्मान को समर्पित है और इस दिन को यादगार बनाने के लिए रक्तदान से जड़ी हर संस्था कोई न कोई कार्यक्रम करती है, जिन्होने रक्तदान से लेकर रक्तदाताओं के सम्मान, रक्तदान करने वाली संस्थाओं के सम्मान, रक्तदान जागरुकता इत्यादि। हमारे पूर्वी सिंहभूम जिला विशेषकर इसका शहरी क्षेत्र जमशेदपुर रक्तदान के मामले में पूरा देश के नक्शे में एक विशेष शहर के रूप में जाना जाता है। जमशेदपुर में रक्तदान की शुरुआत जमशेदपुर ब्लड बैंक (अब जमशेदपुर ब्लड सेन्टर) की स्थापना के साथ हुआ, 1967 मे जमशेदपुर में ब्लड बैंक की स्थापना की पहल पारसी समुदाय द्वारा की गयी जिसे टाटा स्टील द्वारा समर्थन दिया गया, इस अभियान को सबसे पहले महिलाओं का नेतृत्व में मिला जिसमें श्रीमती लीला मूलगांवकर और लेडी रोशन जे. गांधी के नेतृत्व में संचालित ऑल इंडिया विमेन्स कान्फ्रेन्स के बैनर तले वर्तमान के जमशेदपुर आई हॉस्पीटल परिसर में एक छोटे से जगह में शुरु किया गया। रक्तदान अभियान या जमशेदपुर में ब्लड बैंक की स्थापना की सोच सरोज जे. गांधी की रही। उस समय जमशेदपुर के पारसी समुदाय ने इस अभियान के लिए काम किया, बाद में जब रक्तदान के विषय में जागरुकता आयी तो इसमें लगातार लोग जुड़ते गये और आज यह शहर रक्तदाताओं के शहर के रूप में भी जाना जाता है। 1971 में स्टाकिंग रोड, धतकीडीह (टीएमएच के बगल में) में स्थान आवंटन के पश्चात जमशेदपुर ब्लड बैंक वर्तमान नाम जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की स्थापना की गयी, इसके स्थापना में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, जर्मन के मेसर्स मिसरोर, रुंगटा समुह, भरूचा परिवार सहित अनेकों उदार दिल संस्थाओं ने ऑल इंडिया वुमेन्स कान्फ्रेस का साथ दिया। आज जमशेदपुर के आसपास जहां एमजीएम हॉस्पीटल में तथा सदर अस्पताल में ब्लड बैंक का संचालन किया जाता है, वहीं बगल के सरायकेला-खरसवां जिला में ब्रह्मानंद ब्लड सेन्टर संचालित है। पश्चिमी सिंहभूम में सदर अस्पताल में तथा चक्रधपुर अनुमंडल अस्पताल में भी रक्त की सिमित मात्रा संरक्षित की जाती है। लेकिन आज भी जमशेदपुर ब्लड सेन्टर ही तीनों जिलों के लिए रक्त प्राप्त करने का मुख्य केन्द्र है। इस केन्द्र की विश्वसनीयता अंतर्राष्ट्रीय है, क्योंकि तकनीक के ममले में यह झारखंड ही नहीं, पूर्वी भारत का एक उत्कृष्ट ब्लड सेन्टर के रूप में जाना जाता है। इस ब्लड सेन्टर का संचालन नो प्रोफिट नो लॉस के आधार पर किया जाता है, जिसके कारण यहां ब्लड कम्पोनेन्ट पर लगने वाले प्रोसेसिंग चार्ज सभी निजी ब्लड बैंक/सेन्टर से कम है और इस सेन्टर से 25 हजार से अधिक रक्तदाता जुड़े हैं, जो वर्ष में कम से कम एक बार अवश्य रक्तदान करते हैँ। रक्तदान को बढावा देने के लिए जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के साथ रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड भोलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसियेशन रजिस्टर्ड संस्थाएं के रूप में कार्य करती है और अन्य सैकड़ों संस्थाएं इनके साथ जुड़कर कार्य कर रही है। रक्तदान को प्रोत्साहित करने में टाटा समुह कम्पनियों के साथ अन्य कम्पनियां भी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाती है, जिनमें रामकृष्णा फोर्जिग्स लि., आरएसबी समुह। रक्तदान के एक पूरे अभियान को एक सुत्र में पिरोने का कार्य जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के माध्यम से किया जाता है।

वित्तीय वर्ष – 2024-25 का रिपोर्ट

इस वर्ष कुल भोलेंटरी ब्लड डोनेशन पूरे शहर का – 61 हजार (जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा 53944)
कुल भोलेंटरी कैम्प पूरे शहर में 590
जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा 531 (इसमें रेड क्रॉस द्वारा 78 रक्तदान शिविर एवं 9500 रक्तदान)
कुल एसडीपी डोनेशन – इस वर्ष 1024 (रेड क्रॉस द्वारा 380 लगभग)
शहर में सेंचुरियन रक्तदाताओं की संख्या – 57
75 बार वाले लगभग – 200 से अधिक
50 बार वाले लगभग – 250 से अधिक
25 बार वाले लगभग – 500 से अधिक
नियमित रक्तदाता – 26 हजार

रक्तदान को प्रोत्साहन देने के लिए उद्देश्य से रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक महीने जहां नियमित रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस भवन में 8 तारीख को किया जाता है, वहीं प्रत्येक महीने के 6 तारीख को रक्तदान एवं रक्त जागरुकता विषय पर एक विशेष सेशन का आयोजन जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के सहयोग से किया जाता है ताकि रक्तदान के प्रति लोगों की गलत भ्रान्तियों को दूर किया जा सके और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा सके। रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा वर्ष भर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर रक्तदान शिविरों के आयोजन में मदद करती है, जिससे पोटका, पटमदा, बोड़ाम, धालभूमगढ़, मुसाबनी, घाटशिला जैसे दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में अब वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन वहां के जागरूक युवाओं द्वारा किया जाता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

134th INDIANOIL DURAND CUP :Indian Army FT wins but fails to qualify for quarterfinals

August 11, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भेंट किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, नागरिकों से घरों में तिरंगा लगाने की अपील की

August 11, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : कौम का हीरा है भूपिंदर सिंह, सिख समाज को गर्व : मनजीत सिंह गिल

August 11, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.