Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :विनय सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए करनी सेना ने पुलिस को दी हफ्ते भर की मोहलत
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :विनय सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए करनी सेना ने पुलिस को दी हफ्ते भर की मोहलत

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 22, 2025Updated:April 22, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की हत्या के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है। अब तक हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। इस बीच मंगलवार की रात विनय सिंह के अंतिम संस्कार के बाद करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत सीधे एसएसपी ऑफिस पहुंचे। वहां पहले से ही बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता जुटे हुए थे। सभी ने जमकर नारेबाजी की और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद एसएसपी किशोर कौशल और सिटी एसपी ऑफिस पहुंचे। करणी सेना के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बातचीत के बाद बाहर आकर राज शेखावत ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का वक्त मांगा था, लेकिन उन्होंने पुलिस को एक हफ्ते का समय दिया है। राज शेखावत ने चेतावनी दी कि अगर हफ्ते भर में हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए तो जमशेदपुर में बड़े स्तर पर विनय सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से करणी सैनिक जुटेंगे।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पुलिस हत्यारों का एनकाउंटर कर सकती है। पहले भी जमशेदपुर पुलिस एक कुख्यात गैंगस्टर का एनकाउंटर कर चुकी है। राज शेखावत ने झारखंड सरकार से मांग की है कि विनय सिंह के परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। इसके साथ ही केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। बच्चों की शिक्षा मुफ्त कराई जाए और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए।

वार्ता के बाद करणी सेना के कार्यकर्ता और नेता एसएसपी ऑफिस से रवाना हो गए। बता दें कि मानगो के आस्था स्पेस टाउन निवासी विनय सिंह की हत्या गोली मारकर की गई थी। उनका शव बालिगुमा के एक खेत से बरामद हुआ था। शव के पास से एक पिस्टल और उनकी स्कूटी भी मिली थी। विनय सिंह 20 अप्रैल की सुबह करीब 11:30 बजे अपने घर से जमीन देखने के लिए निकले थे, जिसके बाद उनकी लाश खेत में पाई गई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :बिष्टुपुर में श्रीमद भागवत कथा आज से, भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

July 22, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : सारथी की नई पहल- महिलाओं के आत्मनिर्भर भविष्य की ओर एक मजबूत कदम

July 22, 2025

JAMSHEDPUR NEWS ;जमशेदपुर पूर्वी में जदयू का जनसंपर्क अभियान तेज

July 21, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.