
जमशेदपुर।
होली मे ट्रेनों की हो रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटा – कटिहार के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने की निर्णय लिया है।
इस ट्रेन का मार्ग टाटा – आसनसोल– मालदा टाउन के रास्ते होगा। इससे बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है।
टाटा से कटिहार होली स्पेशल का समय

टाटा से ट्रेन संख्या 08181 टाटा –कटिहार होली स्पेशल 12 मार्च को दोपहर के एक बजे रवाना होगी। इसके बाद चांडिल दोपहर 1.55 आगमन-1.57 प्रस्थान, पुरुलिया दोपहर 2.40 आगमन- 2.52 प्रस्थान, जय चंडी पहाड़ा दिन 3.28 आगमन- 3.30 प्रस्थान,आसनसोल 4.50 आगमन- 4.55 प्रस्थान,अंडाल शाम के 5.20 आगमन- 5.22 प्रस्थान,संथिया रात 7.05 आगमन- 7.07 प्रस्थान,रामपुरहाट 7.45 आगमन- 7.50 प्रस्थान, मालदा टाउन रात के 11.10 आगमन – 11.20 प्रस्थान उसके बाद कटिहार रात के दो बजे कटिहार पहुंचेगी।
कटिहार से टाटा होली स्पेशल ट्रेन
कटिहार से ट्रेन संख्या 08182 कटिहार -टाटा होली स्पेशल 13 मार्च को सुबह 3.50 मिनट पर रवाना होगी। इसके बाद मालदा टाउन सुबह 6.25 आगमन-6.35 प्रस्थान,रामपुरहाट सुबह -8.22 आगमन-8.27 प्रस्थान, संथिया सुबह 8.53 आगमन- 8.55 प्रस्थान, अंडाल सुबह 10.30 आगमन- 10.55 प्रस्थान, आसनसोल 11.30 आगमन- 11.35 प्रस्थान, जयचंडी पहाड़ा दिन 12.20 आगमन-12.25 प्रस्थान, पुरुलिया दोपहर 1.10 आगमन- 1.12 प्रस्थान, चांडिल दोपहर 1.58 आगमन -2.00 प्रस्थान और शाम के चार बजे टाटा पहुंचेगी।