Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :सूर्यधाम सिदगोड़ा में विशाल महाभण्डारा के साथ हुआ सात दिवसीय श्रीराम कथा एवं नौ दिवसीय अनुष्ठान का समापन
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :सूर्यधाम सिदगोड़ा में विशाल महाभण्डारा के साथ हुआ सात दिवसीय श्रीराम कथा एवं नौ दिवसीय अनुष्ठान का समापन

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना की पंचम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा एवं नौ दिवसीय अनुष्ठान का भव्य समापन शनिवार को विशाल महाभंडारे के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया। सूर्यमंदिर परिसर के शंख मैदान एवं परिसर में प्रसाद वितरण के लिए 20 काउंटर एवं शीतल पेय जल के लिए 10 काउंटर लगाए गए थे। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए एवं सुचारू रूप से प्रसाद वितरण के लिए मंदिर समिति ने विशेष व्यवस्थाएं कीं, जिसके लिए महिलाएं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर 12 बजे से देर शाम तक चले इस भंडारे में श्रद्धालुओं को खिचड़ी, सब्जी, चटनी एवं खीर का महाभोग परोसा गया। मंदिर समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रसाद वितरण के लिए कागज के ग्लास व प्लेट की व्यवस्था की गई थी। वहीं, भंडारे के दौरान सामाजिक समरसता की अनुपम झलक देखने को मिली। संत निरंकारी मंडल एवं राधा स्वामी तरण तारण के दर्जनों सदस्य भी सेवा में जुटे रहे और प्रसाद वितरण में सहयोग दिया। इस दौरान महिला एवं पुरुष स्वयंसेवकों ने पूरे समर्पण भाव से श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा। इस सेवा और सहयोग के लिए सूर्य मंदिर समिति ने उनका आभार व्यक्त किया।

इस पूरे आयोजन के दौरान सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व्यवस्थाओं की देखरेख में दिनभर लगे रहे। उन्होंने विभिन्न काउंटरों पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया और श्रद्धालुओं एवं सूर्यधाम स्वयंसेवकों से मिलते रहे। समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह एवं वरिष्ठ सदस्यगण व अन्य पदाधिकारी भी आयोजन के सफल संचालन में सक्रिय रहे।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि श्रीराम कथा एवं नौ दिवसीय अनुष्ठान का समापन महाभंडारे के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी, जिसे जमशेदपुर की जनता के अतुलनीय सहयोग और प्रभु श्रीराम की कृपा से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं, महिलाओं, युवाओं एवं भक्तगणों का आभार प्रकट किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन भव्य एवं ऐतिहासिक बना। कहा कि नौ दिनों के इस अनुष्ठान में सूर्यधाम आए हर भक्त के चेहरे पर संतोष और श्रद्धा की जो झलक थी, वही हमारी सफलता और प्रेरणा है।

इस दौरान संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, संजय जायसवाल, ललित ओझा, अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, बोलटू सरकार, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, टुनटुन सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, गुँजन यादव, राकेश सिंह, कमलेश सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, खेमलाल चौधरी, अमित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, जीवन साहू, बबलू गोप, पप्पू उपाध्याय, विकास शर्मा, सुरज सिंह, युवराज सिंह, संतोष ठाकुर, दीपक झा, प्रोबिर चटर्जी राणा, श्रीराम प्रसाद, अशोक सामंत, कुमार अभिषेक, अमिश अग्रवाल, एन के ओझा, शिंदे सिंह, कपिल कुमार, शैलेन्द्र प्रसाद, राकेश राय, हरेराम यादव, कौस्तव रॉय, उमेश गिरी, तजिंदर सिंह, बच्चा बाबू शर्मा, छक्कन चौधरी, ओम पोद्दार, अरुण मिश्रा, रंजीत सिंह, युधिष्ठिर कुमार, लकी कौर, उर्मिला दास, रूपा देवी, संजना साहू, सुधा यादव, ममता भूमिज समेत अन्य अन्य उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : उपायुक्त से मिले पोटका विधायक संजीव सरदार, कॉलेज निर्माण में तेज़ी, आपदा पीड़ितों को मुआवजा, सड़क मरम्मत और ट्रैफिक समाधान पर रखीं अहम मांगे

July 22, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : जीवन जीने की कला सीखने का उचित माध्यम है भागवत कथा

July 22, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : साकची अग्रसेन भवन में मायुमं का एचपीवी वैक्सीन जागरूकता शिविर आयेाजित

July 22, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.