South Eastern Railways:भुवनेश्वर राजधानी 6 घंटा, पूणे हमसफर एक्सप्रेस 14 घंटा सहित कई ट्रेन चल रही है देरी से

0 408
AD POST

जमशेदपुर। टाटानगर होकर चलने वाली आज भी कई ट्रेन आज भी देरी से चल रही है।इनमे भुवनेश्वर से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस जैसी VVIP ट्रेन भी शामिल है। जानकारी अनुसार 11 फरवरी को भुवनेश्वर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 22823 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटा 53 मिनट देरी से चल रही है। यह ट्रेन रात के 9.40 मिनट पर टाटानगर पहुचाने की संभावना है।इसके अलावे ट्रेन संख्या 20821 पूणे- सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 14 घंटा 48 मिनट देरी से चल रही है। यह ट्रेन टाटानगर शाम को 4.58 मिनट को आएगी। ट्रेन संख्या 18110 इतवारी – टाटानगर एक्सप्रेस 6 घंटा 18 मिनट देरी से चल रही है।यह ट्रेन सुबह 2 .36 में आएगी।ट्रेन संख्या 12101 लोकमान्य तिलक – शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 2 घंटा 54 मिनट देरी सू चल रही है यह ट्रेन रात 2. 57 मिनट पर आएगी। ट्रेन संख्या 12802 नई दिल्ली- पुरी पुरूषोत्तम एक्सप्रेस 3 घंटा 21 मिनट देरी से चल रही है ।यह ट्रेन रात के 11.16 मिनट टाटानगर आएगी। ट्रेन संख्या 18184 बक्सर- टाटानगर एक्सप्रेस 2 घंटा 37 मिनट देरी से चल रही है यह ट्रेन रात 8.37 मिनट पर आने की संभावना है।ट्रेन संख्या 18029 लोकमान्य तिलक – शालीमार एक्सप्रेस 9घंटा 49 मिनट देरी से चल रही है।यह ट्रेन शाम 4.04 मिनट आएगी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

06:21