BIG BREAKING :ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने दिया इस्तीफा

रघुवर दास ने ओड़िशा के राज्यपाल के पद से दिया इस्तीफा,झारखंड की राजनीति में वापसी?मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

0 990
AD POST

Anni Amrita

भुवनेश्वर/जमशेदपुर

रघुवर दास ने ओड़िशा के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया है.राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. उनके इस्तीफे के बाद मिजोरम के गवर्नर हरी बाबू कांभांपती को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है.

पिछले साल बनाए गए थे राज्यपाल

AD POST

रघुवर दास को 18 अक्टूबर 2023 को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था. उन्हें 31 अक्टूबर 2023 को राजभवन, भुवनेश्वर के न्यू अभिषेक हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ओडिशा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश माननीय डॉ. न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई थी.

बिहार, केरल, मिजोरम, मणिपुर को मिले नए राज्यपाल
————
इस कड़ी में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया हैं.बिहार के मौजूदा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है जबकि पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

रघुवर दास को भाजपा में मिल सकती है बडी जिम्मेवारी, झारखंड की राजनीति में होगी वापसी?
————

बताया जाता है कि झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास का उड़ीसा में मन नहीं लग रहा था जिसकी जानकारी उन्होंने समय समय पर पार्टी को दी थी.बीच बीच मे कई बार उनके इस्तीफे की खबरें उड़ती रहीं.खासकर झारखंड विधानसभा के चुनाव के पहले तो इस्तीफा देकर जमशेदपुर पूर्वी से उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने की भी अपुष्ट खबरें आईं, मगर अपनी बहु पूर्णिमा साहू को भाजपा से टिकट दिलवा देने के बाद सब शांत हो गया था.वहीं पूर्णिमा साहू की जीत के बाद से रघुवर गुट के भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं.वे इसे रघुवर दास की जीत के ही तौर पर देख रहे हैं.इस जीत के बाद पार्टी भी उन्हें रिवार्ड देने की तैयारी कर चुकी है.सूत्रों के अनुसार उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय या फिर झारखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है.बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024में भाजपा की करारी हार का जिम्मा लेते हुए बाबूलाल मरांडी ने नवंबर में ही प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था.

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

16:39