Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:मानगो नगर निगम अपनी कार्यप्रणाली सुधारे:सरयू राय
Breaking News

Jamshedpur News:मानगो नगर निगम अपनी कार्यप्रणाली सुधारे:सरयू राय

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 7, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

*67 खाली पदों को लेकर सरयू हुए नाराज*

*डोर-टू-डोर कचरा उठाने के अभियान का क्षेत्र विस्तार हो*

*कॉलोनियों और बहुमंजिली इमारतों के बारे में स्पष्ट नीति बनाई जाए*

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के नवनिर्वाचित विधायक श्री सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त सुरेश प्रसाद यादव एवं उनके करीब एक दर्जन अधीनस्थ अधिकारियों के साथ एक बैठक की और मानगो नगर निगम के कर्यों की समीक्षा की। श्री राय ने मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

समीक्षा के दौरान निगम के अधिकारियोें ने श्री राय को जानकारी दिया कि मानगो नगर निगम में पदाधिकारियों और कर्मियों के कुल 103 पद सृजित है और इन पदों के विरूद्ध केवल 36 कर्मी ही कार्यरत है। इन 36 कर्मियों में से करीब एक दर्जन कर्मी दैनिक मानदेय एवं संविदा पर कार्य कर रहे हैं।

श्री राय ने अधिकारियों से कहा कि 103 सृजित पदों में से 67 पदों का खाली रहना चिन्ता का विषय है और इससे मानगो नगर निगम की कार्य क्षमता प्रभावित हो रही है।

श्री राय ने मानगो नगर निगम में पेयजल आपूर्ति, बिजली आपूर्ति, सफाई एवं स्ट्रीट लाईटों के विषय में जानकारी ली तो पता चला कि पेयजल की व्यवस्था पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कर रहा है, स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था ईईएसएल नामक संस्था कर रही है और सफाई की व्यवस्था पूरी तरह आउटसोर्सिंग पर निर्भर है। इन आउटसोर्सिंग संवेदकों का कार्यकाल भी पूरा हो चुका है और ये अवधि विस्तार के माध्यम से कार्य कर रहे हैं।

विधायक सरयू राय ने निगम के पदाधिकारियों से कहा कि मानगो नगर निगम में डोर-टू-डोर कचरा उठाने के अभियान का क्षेत्र विस्तार होना चाहिए। कॉलोनियों और बहुमंजिली इमारतों के बारे में एक स्पष्ट नीति नगर निगम को बनाना चाहिए, ताकि निगम क्षेत्र के निवासियों को कठिनाईयों का सामना न करना पडे़।

श्री राय ने सुझाव दिया कि नालियों की सफाई एवं सफाई से निकले कचरे का उठाव तथा सड़कों पर झाडू़ लगाने का काम समन्वित तरीके से होना चाहिए। इसमें कार्यरत श्रमिकों को दूरी के हिसाब से रोजाना का काम देना चाहिए, ताकि सफाई की जिम्मेदारी सुनिश्चित हो सके। नालियों से निकलने वाले कचरों का उठाव उसी दिन कर लिया जाना चाहिए।

बैठक में मौजूद नगर निगम के पदाधिकारियों ने बताया कि मानगो नगर निगम में पथों की लम्बाई 245.57 किलोमीटर, नालियों की लम्बाई 245.57 किलोमीटर और ढंके हुए नालियों की लम्बाई 51.55 किलोमीटर है।

श्री राय ने कहा कि एक व्यक्ति एक दिन में कितनी लम्बाई तक नालियों की सफाई कर सकता है और सड़कों पर झाड़ू दे सकता है, उसके हिसाब से श्रमिकों की संख्या तय की जाय और सफाई पर होने वाले खर्च का बजट बढ़ाया जाय।

मानगो नगर निगम के अधिकारियों ने श्री राय को बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 35 हाईमास्ट लाईट लगे हुए हैं और कुल 5527 स्ट्रीट लाईट लगे हुए है, परन्तु अधिकांश स्ट्रीट लाईट बंद हैं। इसका कारण यह है कि ईईएसएल एजेंसी समझौते के अनुरूप काम नहीं कर रहा है।

श्री राय को बताया गया कि निगम क्षेत्र में कुल स्ट्रीट वेंडरों की संख्या 2875 है, परन्तु इनके स्थान सुव्यवस्थित नहीं है।

श्री राय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी स्ट्रीट वेंडर हैं, उन्हें स्थायी स्थान की सुविधा प्रदान की जाय और इन्हें बाजार लगाने के लिए जगह सुनिश्चित किया जाय। साथ ही मानगो बाजार समिति के संबंध में कृषि बाजार समिति के साथ नगर निगम के अधिकारी बैठक करें और बाजार की स्थिति सुधारने की कोशिश करें।

नगर निगम के अधिकारियों ने श्री राय को आश्वस्त किया कि वे नगर निगम के एक भाग को पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर इन्दौर आदि विकसित नगर निगम के तर्ज पर कार्य करने की व्यवस्था करेंगे।

श्री राय ने अधिकारियों से कहा कि मानगो नगर निगम की स्थिति बेहतर बनायें। ऐसा नहीं कि निगम केवल होल्डिंग टैक्स वसूलने पर जोर दे और सुविधा नदारद हो। ऐसी स्थिति में आम जनता का आक्रोश बढ़ेगा। इसलिए यह आवश्यक है कि विकसित नगर निगम कि कार्य प्रणाली का अध्ययन करके उसी आधार पर कार्य प्रणाली मानगो नगर निगम में भी विकसित की जाय।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : उपायुक्त से मिले पोटका विधायक संजीव सरदार, कॉलेज निर्माण में तेज़ी, आपदा पीड़ितों को मुआवजा, सड़क मरम्मत और ट्रैफिक समाधान पर रखीं अहम मांगे

July 22, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : जीवन जीने की कला सीखने का उचित माध्यम है भागवत कथा

July 22, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : साकची अग्रसेन भवन में मायुमं का एचपीवी वैक्सीन जागरूकता शिविर आयेाजित

July 22, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.