Jharkhand Assembly Elections 2024 :मतदाता जागरूकता का हिस्सा बनेंगे महेंद्र सिंह धोनीः के रवि कुमार

51 करोड़ से अधिक के अवैध सामान और नकदी जब्त,आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में अब तक 16 प्राथमिकी दर्ज

0 100
AD POST

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड  के रवि कुमार ने बताया कि मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का हिस्सा बनेंगे। इस आशय का पत्र उन्होंने निर्वाचन आयोग को दिया है। निर्वाचन आयोग उनकी तस्वीर का उपयोग स्वीप के कार्यक्रमों में करेगा। वहीं मतदाताओं को अधिकाधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित करनेवाली उनकी अपील का उपयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने में होगा। उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के कार्यालय से जुड़ कर मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग करेंगे। कहा, नामचीन शख्सियत के जुड़ाव से मतदाता जागरूकता अभियान को बल मिलेगा। वह शुक्रवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

AD POST

उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार को हजारीबाग और रामगढ़ के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण किये और स्वीप की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान स्वीप कार्यक्रम में कुछ त्रुटियां मिलीं, जिनके अविलंब निराकरण के निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामांकन की अवधि खत्म हो गयी है। नामांकनों की स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में अब तक 16 प्राथमिकी दर्ज की गयीं हैं। उसमें सर्वाधिक 9 प्राथमिकी गढ़वा जिले में दर्ज हुईं हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 51.17 करोड़ से अधिक के अवैध सामान और नकदी जब्त किये गये हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

01:22