JAMSHEDPUR NEWS :आदित्यपुर में मिनी एक्सपो में अशोक लीलैंड की सेवाओं और समाधानों का किया गया प्रदर्शन

जमशेदपुर। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी और देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लीलैंड ने जमशेदपुर में अपने ‘मिनी एक्सपो‘ का आयोजन किया। इस एक्सपो में मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों (एमएचसीवी) के नवीनतम मॉडल और तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। जमशेदपुर, भारत के उन 11 विशिष्ट स्थानों में से एक है, जहां यह एक्सपो आयोजित हो रहा है, जो नवाचार और ग्राहकों से जुड़ने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अशोक लीलैंड के एमएचसीवी अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि झारखंड कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और यह एक्सपो ग्राहकों को आधुनिक वाहन तकनीकों और व्यापक आफ्टरमार्केट सेवाओं का अनुभव कराने का शानदार अवसर है। यह दो दिवसीय मिनी एक्सपो 23-24 अक्टूबर को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर, फेज 7, में आयोजित हुआ। जहां विभिन्न एमएचसीवी वाहनों के साथ कंपनी की सेवाओं और समाधानों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि कंपनी का लक्ष्य है कि इस क्षेत्र की तेज़ आर्थिक वृद्धि, बढ़ती बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और वाणिज्यिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच अपनी बाज़ार उपस्थिति बढ़ाना और यहां के ग्राहकों की विशिष्ट ज़रूरतों को पूरा करना है।