Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:23 को रांची में युवा आक्रोश रैली में शामिल होंगे जमशेदपुर के हजारों कार्यकर्ता
Breaking News

Jamshedpur News:23 को रांची में युवा आक्रोश रैली में शामिल होंगे जमशेदपुर के हजारों कार्यकर्ता

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 21, 2024No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

बुधवार को जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में भाजपा कार्यकर्ता मशाल जुलूस निकालकर करेंगे विरोध।

जमशेदपुर। सूबे की मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था और महिला अपराध को लेकर लगातार हमलावर है। आगामी 23 अगस्त को भाजयुमो झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में हेमंत सरकार की युवाओं से रोजगार के नाम पर वादाखिलाफी और नियुक्तियों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची के मोरहाबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली का आह्वान किया गया है। इस रैली में पार्टी को एक लाख से अधिक युवाओं के जुटने का अनुमान है। वहीं, युवा आक्रोश रैली की सफलता और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भी व्यापक तैयारी की है। इस निमित्त, मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की प्रेस वार्ता साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में समपन्न हुई। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि राज्य में पिछले साढ़े चार साल से युवाओं को ठगने वाली और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली सरकार चल रही है। इस सरकार ने गांव, गरीब, किसान, दलित, आदिवासी, महिला एवं नौजवान सभी को ठगा। महागठबंधन की सरकार पूरी तरह ठगबंधन की सरकार साबित हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कई परीक्षाओं को नियोजन नीति के नाम पर रद्द कर दिया। जिस नौकरी को रद्द किया गया उसी नौकरी को हाई कोर्ट के आदेश के बाद बाध्य होकर बहाल किया गया। हेमंत सरकार में जो नियुक्ति निकाली गई वे सभी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। भ्रष्टाचार के कारण बोलने वाले लोग की नियुक्ति भी मुकबधिर कोटे में की गई। इस सरकार में प्रश्नपत्र लाखों रुपए में बेचा गया। परीक्षा से पूर्व प्रश्नपत्र व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया में लीक किये गए। लीक हुए प्रश्नपत्र के बारे में सरकार से प्रश्न पूछने वाले युवाओं पर मामले दर्ज कर उनकी आवाज को कुचनले की कोशिश की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने सरकार गठन के बाद से ही प्रत्येक वर्ष को नियुक्ति वर्ष बताकर युवाओं को ठगने का काम किया। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि चुनावी भाषण के बाद झामुमो ने अपने घोषणापत्र में हर साल पांच लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया। वहीं, झारखंड सरकार ने माना है कि JSSC से सिर्फ 357 कर्मियों की नियुक्ति हुई है। बेरोजगारी भत्ता में बारहवीं पास युवक-युवतियों को 5 हजार और ग्रेजुएट युवक-युवतियों को 7 हजार देने के वादे पूरी तरह से खोखले साबित हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले साढ़े चार वर्षों में सदन से लेकर सड़क तक युवाओं के साथ कंधे से कंधे मिलाकर संघर्ष किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए 23 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें युवा विरोधी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास को घेरकर पिछले 5 वर्षों का हिसाब मांगा जाएगा। विद्युत महतो ने कहा कि भाजपा सरकार ही झारखंड में समृद्धि और खुशहाली स्थापित कर सकती है। सरकार की लुटनीति और वादाखिलाफी से पूरे राज्य की जनता में आक्रोश है। जनता इस अकर्मण्य सरकार को कड़ा जवाब देने के लिए तैयार है।

वहीं, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सत्ता में आने के लिए चुनाव के समय कई तरह के लोक-लुभावने वादे जनता से किये। फिर सत्ता मिल जाने के बाद उन वायदों का क्या हाल हुआ है, इसका उदाहरण है झारखंड मुक्ति मोर्चा, राजद और कांग्रेस की गठबंधन सरकार। हर घर से एक व्यक्ति को नौकरी, साल में 5 लाख नौकरी, नौकरी नहीं मिलने तक बेरोजगारी भत्ता देने, राज्य में अनुबंध और थर्ड पार्टी नौकरी को समाप्त कर स्थायी नौकरी सरीखे वादे जनता से कर झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन ने सरकार बनाई। लेकिन सरकार बनते ही युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलकर सरकार ने अपने मंत्रियों को बड़े बंगला से लेकर चमचमाती महंगी गाड़ियों की सैर कराई परंतु सड़क पर अपनी अधिकारों और मांगों को रख रहे युवाओं पर लाठीचार्ज कर झूठे मुकदमे किये। सुधांशु ओझा ने बतया कि रांची के मोरहाबादी मैदान में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों से हजारों कार्यकर्ता रांची कूच करेंगे और निरंकुश और तानाशाही सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को शाम 5 बजे भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में मशाल जुलूस निकालकर युवाओं के अधिकारों का हनन कर ठगने वाली हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया जाएगा।

वहीं, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि जमशेदपुर के युवा हेमंत सरकार के किसी झांसे में अब आने वाले नही है। हेमंत सरकार ने पिछले 5 सालों के दौरान युवाओं को नौकरी से वंचित रखने का हर संभव प्रयास किया है। युवाओं ने नौकरी के लिए सरकार से हर स्तर पर बात करने की कोशिश की, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ धोखा मिला। फर्जी नियुक्ति कैलेंडर जारी होते रहे, परीक्षा की सिर्फ तिथियां घोषित हुई। पेपर लीक हुए, स्थानीय युवाओं को आरक्षण नही मिला, नियोजन नीति नहीं बनी, इतना सब होने के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बेशर्मी के साथ झूठ बोलकर युवाओं के जख्मों पर अबतक नमक रगड़ते रहे हैं। युवाओं से 5 लाख सरकारी नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, आरक्षण, नियोजन नीति जैसे वादे कर हेमंत ने सत्ता हासिल कर ली, लेकिन सत्ता मिल जाने के बाद युवाओं से किए वादों को ही भूल गयी। हेमंत सरकार ने एक बार भी युवाओं को नौकरी देने का एक प्रयास भी ईमानदारी से नहीं किया। कहा कि 23 अगस्त को रांची की सड़कों पर युवाओं का आक्रोश और उद्घोष हेमंत सरकार के विश्वासघात पर अंतिम चोट साबित होगी। युवाओं से किए गए वादों का हिसाब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को देना होगा। अब इस सरकार को और समय नहीं दिया जा सकता है।

जमशेदपुर महानगर के 28 मंडलों में मंगलवार को हुई बैठक, युवा आक्रोश रैली के निमित्त बनी रूपरेखा: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत 28 मंडलों में युवा आक्रोश रैली में मंडलों से कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। विभिन्न मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आक्रोश रैली की सफलता को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी के वरीय नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में मोरहाबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली में भाग लेने और हेमंत सरकार की विदाई का आह्वान किया।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : उपायुक्त से मिले पोटका विधायक संजीव सरदार, कॉलेज निर्माण में तेज़ी, आपदा पीड़ितों को मुआवजा, सड़क मरम्मत और ट्रैफिक समाधान पर रखीं अहम मांगे

July 22, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : जीवन जीने की कला सीखने का उचित माध्यम है भागवत कथा

July 22, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : साकची अग्रसेन भवन में मायुमं का एचपीवी वैक्सीन जागरूकता शिविर आयेाजित

July 22, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.