Chaibasa News :राष्ट्रीय जनजातीय आयोग से ईचा डैम रद्द करने हेतु संघ ने लगाई गुहार

0 114
AD POST

चाईबासा।जिला समाहरणालय चाईबासा में माननीया डॉ आशा लकड़ा, सदस्या राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार से ईचा खरकई बांध विरोधी संघ कोल्हान का प्रतिनिधि मंडल स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना (ईचा डैम) को रद्द करने हेतु संघ ने गुहार लगाई और ज्ञापन सौंपा । पश्चिमी सिंहभूम के एकदिवसीय दौरे पर माननीया सदस्या आई हुई थी। बैठक में संघ के पदाधिकारियों और प्रभावित ग्रामीणों के संग डैम के मुद्दे पर चर्चा की गई। और वर्तमान परिस्थिति से अवगत हुई। और डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि जल्द इस मुद्दे पर कार्रवाई शुरू करेंगे। तथा विस्थापितों की आवाज दिल्ली में बनेंगी। अस्तित्व और पहचान की लड़ाई में साथ जरूर देंगी।प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष बिर सिंह बुड़ीउली, उपाध्क्ष रेयान्स सामड, सचिव सुरेश सोय, सह सचिव श्याम कुदादा, सलाहकार हरीश चंद्र आल्डा, मुकेश कालुंडिया, सहसंयोजक योगेश कालुंडिया, मोतीलाल कालुंडिया और आंदोलनकारी उपास्थित थे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

06:08