Jamshedpur News:चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग देख रोमांचित हुए पटमदा प्रखंड के आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल के बच्चे, सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने बड़े स्क्रीन पर की लाइव प्रसारण की व्यवस्था, बच्चों के संग पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने जमकर मनाया जश्न

0 164
AD POST

जमशेदपुर। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जमशेदपुर में जश्न के साथ गर्व और रोमांच का माहौल है। बुधवार को सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से पटमदा प्रखंड के आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुरदा में चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग का बड़े स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान संस्था के संस्थापक सह पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी विशेष रूप से मौजूद रहे। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर हर कोई उत्साहित था और जैसे ही चंद्रयान के कदम चांद पर पड़े तो स्कूली बच्चों के साथ पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी भी जश्न में झूम उठे। स्कूली बच्चों के संग कुणाल षाड़ंगी ने भी जमकर जश्न मनाया। इस दौरान स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने बड़े स्क्रीन पर लाइव टेलिकास्ट के माध्यम से कई नई वैज्ञानिक बातों को भी जाना। चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग होते ही पूरा स्कूल परिसर ‘भारत माता की जय’, ‘जय हिंद’ और ‘देश के वैज्ञानिक’ जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान बच्चों को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशियां मनाई गई।

AD POST

इस मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं इसरो के महान वैज्ञानिकों को इस अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अभूतपूर्व उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा की पीएम नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदृष्टि से आज भारत ने सौर मंडल में एक नया इतिहास रच दिया और स्पेस टेक्नोलॉजी में भारत ने विश्व भर में अग्रिम पंक्ति में अपना मज़बूत स्थान बना लिया है । पूरा विश्व आज भारत के वैज्ञानिकों की विद्धवता के प्रति नतमस्तक दिखाई दे रहा है । उन्होंने यह भी कहा की सही अर्थों में आज भारत पूरे विश्व में एक महाशक्ति के रूप में उभरा है। पूरा देश इस महान उपलब्धि के लिए गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, धवल सेठ, आकाश श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, विजय सोए, जीतू कुमार, लोबिन समेत कई अन्य मौजूद थे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

07:20