
जमशेदपुर।
जमशेदपुर और इसके आस – पास क्षेत्रों के लोगो के रहने वाले लोगो को फिलहाल गर्मी से राहत नही मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को जमशेदपुर का तापमान 43.6 सेल्सियस डिग्री नापा गया था। यह तापमान समान्य से 5.9 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8डिग्री सेल्सियस डिग्री है जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य मे सबसे अधिक तापमान गोड्डा का 44.8 रहा। वहीं राज्य में सबसे सबसे कम अधिकतम तापमान 38.4 हजारीबाग जिले का रहा । राज्य की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज का 43.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।