
जमशेदपुर।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार जमशेदपुर और इसके आसपास रहने वाले लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41.0 सेल्सियस डिग्री मापा गया था। यह तापमान सामान्य से 0.9डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस डिग्री है जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य के अन्य जिलों की बात करें तो डालटनगंज का तापमान 42. डिग्री अधिकतम नापा गया। यह तापमान सामान्य से 0.8 अधिक था। राज्य की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38.6 सेल्सियस डिग्री रहा है

इसे भी पढ़ें : –Odisha Coromandel Express Accident: प्रधानमंत्री ने ओडिशा का दौरा किया और दुखद रेल दुर्घटना के बाद बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की
इन जिलों को चेतावनी
मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि रविवार को अगले दो से तीन घंटे में गढ़वा,लातेहार,पलामू पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ इन जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा-की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से )बह सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने चेतावनी देते हुए इन जगहों के लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और सावधानी बरतते हुए सुरक्षित स्थान में शरण लें । किसी भी पेड़ के नीचे या बिजली खंभे से दूर रहें । किसानों से भी अपील की गई है कि वे मौसम सामान्य होने तक खेतों में न जाएं