Jamshedpur News :धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के जन्मदिन में पप्पू सरदार इस बार नहीं काटेंगे केक, न ही बटेंगा चाट, जानिए क्या कारण

माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर भक्तिमय राधे-राधे कार्यक्रम 14 मई को

0 497
AD POST

जमशेदपुर।

AD POST

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का 56 वा जन्मदिन में उनके फैंस पप्पू सरदार इस बार केक नहीं काटेंगे नही जन्मदिन के संध्या लोगो को आइसक्रीम और चाट भी नही बांटेगे। इस बार में मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का 56 वा जन्मदिन अनोखे अंदाज में भक्तिमय माहौल में मनाने जा रहे है। साकची स्थित मनोहर चाट दुकान में 14 मई रविवार की रात और 15 मई सोमवार को दिन भर जन्मदिन का कार्यक्रम होगा। इस संबंध में शुक्रवार को माधुरी प्रशंसक पप्पू सरदार ने बताया कि उनकी बड़ी बहन माधुरी दीक्षित की माताजी स्नेहलत्ता का निधन 12 मार्च को हो गया था जिस कारण इस साल जन्मदिन का केक नहीं काटा जायेगा। रविवार की रात माधुरी की लंबी उम्र के लिए हवन के साथ पूजा की गयी। भक्तिमय राघे-राधे कार्यक्रम के लिए वृन्दावन और पश्विम बंगाल के मायापुर से कलाकारों की टीम आ रही हैं। रविवार की रात 10.30 बजे से भक्तिमय राधे-राधे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस दौरान माधुरी दीक्षित के फिल्मी गाने भी नहीं बजेंगंे। पप्पू सरदार ने आगे बताया कि सोमवार 15 मई की शाम को आम लोगों के बीच निःशुल्क चाट का इस साल वितरण नहीं किया जायेगा। चाट के बदले प्रसाद स्वरूप पुड़ी सब्जी का वितरण होगा। उन्होंने शहरवासियों से दोनों दिन कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया हैं। उन्होंने बताया कि सुंदरनगर स्थित चेशायर होम में भी केक नहीं काटा जायेगा। वहां रह रहे विशेष बच्चों के बीच फल और भोजन का वितरण होगा। मालूम हो कि पिछले 27 सालों से हर वर्ष माधुरी का जन्मदिन मनाते आ रहे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

05:22