Jamshedpur Today News :सोनारी आर्मी कैंप में पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा द्वारा शिविर का आयोजन

0 358
AD POST

जमशेदपुर।

भारतीय सेना के तीनों अंगों से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों एवं अफसरों की देखभाल की जिम्मेदारी जिला सैनिक

कल्याण बोर्ड की होती है।

सेवानिवृत्ति के बाद हर सैनिक की जिम्मेदारी होती है कि अपने शहर लौटने के बाद जिला सैनिक बोर्ड कार्यालय में

अपना रजिस्ट्रेशन करा लें।

इसके बाद ही केंद्रीय सैनिक बोर्ड, सैनिक कल्याण निदेशालय एवं सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं का लाभ

AD POST

लिया जा सकता है।

साथ ही पेंशन की समस्या, परिचय पत्र, बेटी विवाह, घर मरम्मत, शैक्षिक अनुदान आदि नाना प्रकार की योजनाओं

का लाभ लिया जा सकता है।

इसके लिए जरूरी है कि पहले इस कार्यालय में अपना रजिस्ट्रेशन जरूर किया जाए।

आज के कार्यक्रम का आयोजन जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा के कल्याण पदाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल किशोर सिंह

के द्वारा आयोजित किया गया।

जिसमें सोनारी हेड क़वाटर के एडम कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश गुप्ता ब्रिगेडियर पी के झा लेफ्टिनेंट कर्नल आर के चौहान लेफ्टिनेंट कर्नल बासु कर्नल चतुर्भुज नाथ के साथ-साथ जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कलर एम चौधरी एवं प्रभात कुमार शामिल थे कार्यक्रम का संचालन सार्जेंट शिवेदु शेखर एवं विषय प्रवेश लेफ्टिनेंट कर्नल किशोर सिंह ने किया। कई वीर नारियों को कार्यालय के द्वारा मिलने वाला चेक भी प्रदान किया गया। साथी कुछ पूर्व सैनिकों ने परिचय पत्र एवं अपने परिवार के लिए डिपेंडेंट कार्ड के लिए अप्लाई किए। पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने अपनी समस्याओं की जानकारी भी सभा में रखी। जिसके निदान का संबंधित पदाधिकारियों द्वारा आश्वासन प्राप्त हुआ। साथ ही हर जिला में प्रशासन के साथ पूर्व सैनिकों की एक कमेटी बनाने पर चर्चा हुआ। जिससे आए दिन पूर्व सैनिकों को होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाया जा सके। आज के कार्यक्रम में सभी उपस्थित सैनिकों को इंडियन आर्म्ड फोर्स का बैज भी प्रदान किया गया। जो सेना हेडक्वार्टर से प्राप्त हुआ था। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में 100 फील्ड रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ए बी मोगल एवं उनकी टीम का भी बहुमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह ऑनर कैप्टन अनिल कुमार महतो सुधीर कुमार मनोज ठाकुर मिथिलेश सिंह अवधेश कुमार उपेंद्र प्रसाद सिंह भोला सिंह शिव कुमार सिंह ब्रजकिशोर सिंह नवल किशोर सिंह राजेंद्र महेश कुमार आदि सैकड़ों पूर्व सैनिक एवं वीर नारी शामिल हुए।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

22:21