Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR TODAY NEWS :टाटा स्टील 20 नवंबर को जमशेदपुर रन-ए-थॉन आयोजित करने के लिए तैयार
Uncategorized

JAMSHEDPUR TODAY NEWS :टाटा स्टील 20 नवंबर को जमशेदपुर रन-ए-थॉन आयोजित करने के लिए तैयार

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 16, 2022Updated:November 16, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: टाटा स्टील जमशेदपुर रन-ए-थॉन 2022 का आयोजन 20 नवम्बर को किया जाएगा। यह स्टील सिटी के खेल-कूद कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।

जमशेदपुर रन-ए-थॉन एक ऐसा कार्यक्रम है जो जमशेदपुर के नागरिकों में फिटनेस की भावना पैदा करने के लिए प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। यह दो साल के अंतराल के बाद ‘फिजिकल मोड’ में हो रहा है और इसका विषय “फिटनेस इज फन, जस्ट रन!” है।

टाटा स्टील के  कॉर्पोरेट सर्विसेज वाइस प्रेसिडेंट टाटा स्टील चाणक्य चौधरी ने कहा, “हम सभी ने महामारी के बाद स्वास्थ्य एवं फिटनेस के महत्व को महसूस किया है तथा स्वस्थ जीवन की आदत को शुरू करने के लिए जमशेदपुर रन-ए-थॉन एक आदर्श कार्यक्रम है, जिसे इस मजेदार तरीके से किया जा सकता है। इस वर्ष के रूट का चयन इस बात को ध्यान में रखते हुए किया गया है कि धावक जमशेदपुर के ऐसे प्रतिष्ठित स्थानों का अनुभव करें, जहां उन्हें स्वच्छ और हरे-भरे जमशेदपुर की झलक मिलती रहे। चूंकि 2 साल के अंतराल के बाद एक फिजिकल रूप में रन-ए-थॉन हो रहा है, तो मैं जमशेदपुर के नागरिकों को अच्छी संख्या में आने और भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।”

जमशेदपुर रन-ए-थॉन एक ऐसा आयोजन है जिसमें न केवल सभी आयु समूहों की भागीदारी देखी जाती है बल्कि यह एक ऐसा मंच प्रदान करता है जहां लोग फिर से युवा होने के शानदार अनुभव का आनंद ले सकते हैं।

इस साल के रूट को यह सुनिश्चित करते हुए तैयार किया गया है कि धावक सुबह की दौड़ में जमशेदपुर के प्रतिष्ठित स्थलों का अनुभव करें। इसमें हरा-भरा कदमा-सोनारी लिंक रोड, टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क, जयंती सरोवर, जुबली पार्क से लेकर द फर्नेस तक शामिल है। जमशेदपुर रन-ए-थॉन 2022 जमशेदपुर के धावकों और नागरिकों के बीच एक स्वच्छ और हरित जमशेदपुर की भावना को ताज़ा करेगा।

यह भव्य कार्यक्रम राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय तथा ओलंपिक कोचों एवं एथलीटों की विशेषज्ञता के बिना संभव नहीं है। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 50 प्रोफेशल लोगों की टीम तथा 200+ स्वयंसेवक शामिल होंगे और इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस वर्ष जमशेदपुर रन-ए-थॉन का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के तत्वावधान में किया जा रहा है और इसमें झारखंड एथलेटिक्स फेडरेशन, मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड तथा डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन ईस्ट सिंहभूम की भागीदारी होगी। हमने 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों और खेल के प्रति उत्साही लोगों, जो रन-ए-थॉन का अनुभव करना चाहते हैं, के लिए 2 किमी की फन रन नामक एक नई श्रेणी शुरू की है । यह परिवार को भी एक टीम के रूप में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।

सस्टेनेबिलिटी का ध्यान रखते हुए, टाटा स्टील शहर के हरित आवरण को और बढ़ाने के लिए इस वर्ष पहली बार प्रत्येक पंजीकरण के लिए एक पौधा लगाएगी।

इस वर्ष जमशेदपुर रन-ए-थॉन का आयोजन चार श्रेणियों में किया जा रहा है। इसमें 10 किमी. और 7 किमी. की दौड़ के लिए आयु सीमा 19 वर्ष या उससे अधिक है, जबकि 5 किमी. की श्रेणी में 16 से 19 वर्ष के बच्चे शामिल हो सकते हैं। प्रतिस्पर्धी प्रकृति की इन तीन श्रेणियों के लिए एक पुरस्कार राशि भी होगी। उल्लेखनीय है कि इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (आईएएएफ) द्वारा सड़क दौड़ के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत दूरी 10 किमी. है।

टाटा स्टील जमशेदपुर रन-ए-थॉन के 2022 संस्करण ने जीवन के सभी क्षेत्रों से भागीदारी को प्रोत्साहित किया है। इसमें लड़कों, लड़कियों, पुरुषों एवं महिलाओं जैसी श्रेणियों के साथ खासकर ट्रांसजेंडर एवं वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी भी है।

जमशेदपुर रन-ए-थॉन का फिजिकल संस्करण 2019 में आयोजित किया गया था, जिसमें 14 भारतीय राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हुए, तीन श्रेणियों में 4500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। वर्ष 2020 एवं 2021 में, निरंतरता सुनिश्चित करने तथा चल रहे समुदाय को जोड़े रखने के लिए रन-ए-थॉन का वर्चुअल प्रारूप में आयोजन किया गया था। वर्चुअल रन ने दोनों संस्करणों में से प्रत्येक में 3000 से अधिक व्यक्तियों की भागीदारी देखी गई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : अल्टीमेट ग्लोरी अवॉर्ड 2025 का आयोजन 10 अगस्त को, पद्मश्री जया प्रदा होंगी मुख्य अतिथि

July 23, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : भागवत कथा का श्रवण करने से राजा परीक्षित का हुआ उत्थान -मयंक

July 23, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : जदयू ने जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी की बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर जीएम को दिया ज्ञापन

July 23, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.