
जमशेदपुर।

पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना इलाके के बंगोई नाला में मंगलवार सुबह एक 10 वर्षीय किशोर का शव पाया गया है। वही बहते हुए नाले में शव पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। वही इसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। ग्रामीणो की सूचना पाकर बोड़ाम पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के एम जी एम अस्पताल भेज दिया है. मृतक ने गर्म कपड़े पहने हुए हैं और उसकी उम्र लगभग 8 से 10 वर्ष है। शव देखकर प्रतीत होता है कि शव 2 से 3 दिन पुराना है। हालांकि, पानी में रहने के दौरान मछलियों ने चेहरे को कुतर दिया है जिस कारण उसकी पहचाना नही हो पाई है। वही शव की पहचान नही हो पा रही है। पुलिस आस पास के गांव में बच्चे के बारे में जानकारी ले रही है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय बच्चे नाले में बने पुल के पास अमरूद तोड़ने गए थे। इसी दौरान बच्चों ने देखा की एक शव पानी में तैर रहा है उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों को दी. फिलहाल पुलिस बच्चे की पहचान करने में जुट गई है।