Jamshedpur Today News :भूमिहार विवाह बंधन डिजिटल पत्रिका २०२२-२३ के तीसरे संस्करण का विमोचन

0 97
AD POST

जमशेदपुर।

AD POST

शरद पूर्णिमा और महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रविवार को भूमिहार विवाह बंधन डिजिटल पत्रिका २०२२-२३ के तीसरे संस्करण का विमोचन वर्चुअल बैठक के माध्यम से संपन्न हुआ। यह पत्रिका ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन भी उपलब्ध होगी। इस पत्रिका में ढाई सौ से ज्यादा लड़के एवं लड़कियों का वैवाहिक विवरण अंकित है। इस पत्रिका में अभियंता, डॉक्टर, सरकारी नौकरी से जुड़े सभी प्रकार के वर वधु का वैवाहिक विवरण शामिल हैं। इस पत्रिका के माध्यम से ब्रह्मर्षि समाज के परिवार को योग्य वर-वधू तलाशने में मददगार साबित होगा। इस पत्रिका के संपादक जमशेदपुर के समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह है, इस अवसर पर देश-विदेश से समाज के लोग जुड़े। मौके पर मुख्य अतिथि थावे विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति तथा रांची विश्वविद्यालय के हिंदी के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. जेबी पांडे मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी रंग रामानुजाचार्य महाराज के प्रधान डॉ रंगेश शर्मा हुलासगंज जहानाबाद ने किया। अतिथियों का अभिनंदन स्वागत कनाडा से अरविंद चौधरी द्वारा किया गया। संचालन सुधीर कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन विनोद शुक्ला ने दिया। अतिथियों द्वारा अपने संबोधन में समाज में पूर्व से चली आ रही कुरीतियों और उसके निवारण पर चर्चा की गई। जिसमें सभी ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। वही सामूहिक उपनयन संस्कार के साथ ही सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भी आयोजन को लेकर कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा गुजरात से डौ रघुनंदन प्रताप शाही, डौ अनिता राय (गायनिक) धनबाद , जमशेदपुर से राम प्रकाश पाण्डेय,डौ अनामिका प्रभात,संजय रमन जी मोतिहारी,दीपक जी बैंगलुरू,विनित कुमार सरायकेला, राहुल सांडिल्य भूमिहार मेट्रीमोनियल ,धीरज कुमार कोलकाता, गौरव कश्यप पटना, संजय कुमार सावर्ण नवादा,आशा चौधरी मुजफ्फरपुर, उपेंद्र सांडिल्य गोपालगंज,नरेश कुमार -सीतामढ़ी, असोक कुमार सिंह बेगूसराय,विभाकर कुमार हैदराबाद, मुरारी शर्मा दिल्ली, योगेन्द्र मौवार,कमल नयन नवीन प्रकाश गया, जितेंद्र कुमार सिंह मुंगेर,बोकारो स्टील सिटी के राकेश राय, उपस्थित थे।
चर्चा में सामूहिक उपनयन संस्कार के साथ ही सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भी आयोजन को लेकर कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में दिल्ली, गुजरात, बैंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता, बिहार, झारखंड, सरायकेला पटना जहानाबाद गया ,उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरपुर, कनाडा सितामढी, जमशेदपुर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

01:31