Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » 19 सितम्बर को महालया, जागो तुमि जागो जागो दुर्गा, जागो दश पहरणधारिणी
Top Stories

19 सितम्बर को महालया, जागो तुमि जागो जागो दुर्गा, जागो दश पहरणधारिणी

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 13, 2017No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

कौशीक घोष

आज से ठीक 8 दिन बाद महालया वह पावन अवसर है, जो दुर्गा पूजा के सात दिन पहले महिषासुरमर्दिनी, जगत जननी मां दुर्गा के आगमन की सूचना है. जागो तुमि जागो एक प्रकार का आह्वान है, मां दुर्गा को धरती पर बुलाने का. सभी मूर्तिकार माँ के स्वरुप को अंतिम रूप देने में लग गए है I इस अवसर पर शहर के पूजा समितियों के द्वारा विशेष प्रकार के बांग्ला भक्तिमय संगीत आगमनी के द्वारा मां दुर्गा की स्तुति की आयोजन की तयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है . सर्व शक्ति स्वरूपिणी भगवती दुर्गा बंगाली संप्रदाय के पास घर की बेटी, इसलिए बंगाली शाक्त पदावली के कवियों ने मां दुर्गा के ऐश्वर्यमयी महाशक्ति रूप से भी ज्यादा कन्या रूप में मानविक सुर के पद की रचना की है.

बंगाल के लोगों ने मां दुर्गा को लेकर जो लौकिक कहानी गढ़ी है, उसमें दुर्गा का परिचय गौरी या उमा के रूप में दिया गया है. पर्वतराज हिमालय और मेनका की बेटी बताया गया है. उमा को लेकर मां मेनका सदैव चिंतित रहती हैं, क्योंकि जिसके साथ उमा का विवाह हुआ है, वह सदाशिव श्मशान-मसान में घूमते हैं. गांजा-भांग खाकर जहां-तहां पड़े रहते हैं. ऐसे व्यक्ति के साथ बेटी कैसे रहेगी? यही सोच कर मां मेनका महालया की रात दु:स्वप्न देखती हैं. वह हिमालय से कहती हैं :
कुस्वप्न देखेछि गिरि, उमा आमार श्मशानवासी!
त्वराय कैलाशे चल, आन उमा सुधाराशि!!

इसके बाद गिरिराज अपनी बेटी उमा को लाने कैलास जाते हैं, वहां जाकर उमा से बोलते हैं :

चल माँ चल माँ गौरी गिरिपुरी शून्यागार 
माँ होये जानोतो उमा ममता पिता मातार। 

तब गौरी अपने पति शिव की अनुमति से अपने सभी पुत्र-पुत्रियों के साथ तीन दिन के लिए मायके आती हैं. कन्या के आगमन पर गिरिपुर में आनंद-उत्सव मनता है. इसी लौकिक परंपरा के आधार पर बंगाल में पांच दिन तक दुर्गापूजा होती है.महालया के दिन प्रसारित होनेवाले महिषासुरमर्दिनी भारतीय संस्कृति में एक अतुलनीय रचना है. इसका कथानक काफी प्रभावी है. राक्षसराज महिषासुर का जुल्म देवताओं के विरुद्ध बढ़ता ही जा रहा था. उसके जुल्मों से त्रस्त देवता विष्णु के पास जाकर त्राहिमाम करने लगे. तब ब्रह्मा, विष्णु और महेश की त्रिशक्ति ने अपनी सम्मिलित शक्ति से दस भुजाओंवाली शक्ति का निर्माण किया, जिसे जगत जननी मां दुर्गा कहा गया. उनमें विश्व की सारी शक्तियां निहित थीं.

फिर अन्य देवताओं ने उन्हें अपनी शक्तियों और अस्त्र-शस्त्रों से सुसज्जित किया. किसी योद्धा की तरह सुसज्जित होकर मां सिंह पर सवार होकर महिषासुर से संग्राम करने चलीं. घमसान युद्ध के बाद मां ने त्रिशूल से महिषासुर का वध कर दिया. स्वर्ग और पृथ्वी लोक को महिषासुर के आतंक से मुक्ति मिली. शक्ति के समक्ष समस्त जगत नतमस्तक हुआ और मां का मंत्रोच्चार करने लगे.

ह्यया देवी सर्वभुतेषु, शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै,नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:। 

महालया के दिन प्रसारित होनेवाले महिषासुर मर्दिनी रेडियो कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पौराणिक है. इसकी रचना वाणी कुमार ने की, जिसे वीरेंद्र कृष्ण भद्र ने अपनी आवाज दी. इसे संगीत दिया अमर संगीतज्ञ पंकज मल्लिक ने. प्रख्यात गायक हेमंत कुमार और आरती मुखर्जी ने इसे गाया. महालया के दिन जैसे ही कार्यक्रम का प्रसारण होता है, वातावरण शंख की ध्वनि और जागो तुमि जागो, जागो दुर्गा, जागो दश, पहरणधारिणी से गुंजायमान हो जाता है. सभी मां का आवाहन करते हैं :

ऊँ नतेभ्य: सर्वदा भक्त्या चंडिके दुरितापहे। 
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विशो जेहि।। 
ऊँ पुत्रान देहि धनं देहि सर्व कामाश्च देहि मे। 
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विशो जेहि।।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.