हर पोलिंग बुथ हमारा शक्ति केन्द्र हैं:भाजपा जिलाध्यक्ष
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती
प्रखंड के उच्च विद्यालय मैदान स्थित कला भवन में मंगलवार को भाजपा शक्ति केन्द्र प्रभारीयों का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी,व भारत माता के तैलिय चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलित की गई।
भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव भगत व पूर्वी मंडलध्यक्ष रमेश सिंह के संचालन में चले इस सम्मेलन में सिमरी बख्तियारपु विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केन्द्र के प्रभारीयों सहित कई गणमान्य नेताओं ने संबोधित किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष निरज गुप्ता ने कहा कि जबतक हमलोग प्रत्येक बुथ पर मजबुती से तैनात नही रहेंगे तब तक मिशन 2019 सफल नही होगा।उन्होने कहा कि हमलोगों का एक ही सपना है कि मोदी जी को दुबारा देश की बागडोर मिले इसके लिये अभी से ही हमलोग प्रत्येक बुथ पर मजबुती से काम करें।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में नगर अध्यक्ष संजीव भगत ने कहा कि हर बुथ हमारा शक्ति केन्द्र हैं और हर शक्ति केन्द्र पर एक अध्यक्ष तैनात होगा।यही हमलोगो को मिशन 2019 को सफल करेगा।
भाजपा नेता रितेश रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार 105 तरह की विभिन्न कल्याणकारी योजना देश हीत में चला रही हैं आज विश्व मोदी जी को लोहा मान ली।यह तभी संभव है जब सभी योजनाओ की जानकारी लोगो तक पहुंचें।
इस अवसर पर जिला महामंत्री दिवाकर सिंह,हिरेन्द्र कुमार हीरा,कृष्ण झा,मनोज यादव,राजदेव यादव,अर्जून यादव,राजकिशोर सिंह,भगवान झा,गयानंद मुक्तिबोध,श्रीकांत पौद्दार,प्रदीप भगत,नीलम भगत,शिवेन्द्र कुमार सिंह,आनंद कुमार,मनोज सिंह,रामजतन सिंह,मुकेश यादव,अरूण झा,पवन तांती,शंकर ठाकुर,बांके बिहारी आदि सामिल रहें।
