स्टेशन पर बाढ़ की स्थिति, कई ट्रैन रद्द, कई के मार्ग बदले
महेंद्र प्रसाद, सहरसा।
लगातार हो रही बारिश से नदिया उफान पर है। तटबन्ध के इलाके गांवो में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। लगातार बारिश होने से कई सड़क मार्ग भी बाधित है। सबसे बडी खबर सीमांचल से आ रही है। लगातार हो रही मुश्लाधर बारिश ने जोगबनी स्टेशन को झील में तब्दील कर दिया है। जोगबनी के प्लेटफार्म कहा है पता ही नही चल रहा है।
सीमांचल में भारी बारिश से रेल सेवाओं पर काफी असर हुआ है।जोगबनी स्टेशन से कई ट्रेनों का परिचालन को ट्रैक एवं प्लेटफार्म पर पानी भरने के कारण रद्द कर दिया है। ट्रैक पर जल जमाव के कारण परिचालन रद्द है।जोगबनी से खुलने वाली ट्रेनें दूसरे स्टेशन से चलेगी। चितपुर कोलकाता ट्रेन फारबिसगंज स्टेशन से खुलेगी। 55735 अप, 55755 अप, एवं 55764 अप कटिहार सवारी गाड़ी को रद्द कर दिया है। अब बथनाहा स्टेशन से कटिहार के लिए सभी रद्द ट्रेनें खुलेगी। सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन जोगबनी के बजाए फारबिसगंज से चलेगी।
