
ब्रजेश भारती
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) –
अनुमंडल क्षेत्र में भी अब चोटि कटने की घटना सामने आने लगा है। शुक्रवार को सलखुआ प्रखंड क्षेत्र से चोटी कटने की घटना के बाद दो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ईलाज उपरांत एक महिला को अस्पताल से घर भेज दिया गया है वही दुसरी महिला का ईलाज किया जा रहा हैं। दोनो घटना के बाद लोगों में यह बात कौतूहल का विषय बना हुआ है वही जितनी मुंह उतनी अफवाह सुनने को मिल रही हैं।
शुक्रवार को सबसे पहले सलखुआ प्रखंड के उटेशरा पंचायत के बहुअरवा गांव की अवधेश कुमार सिंह की पत्नी संगीता कुमारी के साथ चोटी कटने की घटना घटित होने पर उसे परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में ईलाज के लिये भर्ती कराया गया। पति अवधेश ने बताया कि देर रात हमदोनों पति पत्नी खाना खा कर सोने चले गये पत्नी बोली नींद नही आ रही और मन भी घुम रहा हैं इस बात पर टीवी खोल देखने बोल में सो गया। इसी बीच विधृत चले जाने के कारण पत्नी सो गई। कुछ समय बाद वह वोली कुछ सर में चुभ रहा हैं देखने पर पता चला बाल कट गया है। उससे के बाद उसका तबियत बिगरने लगा तो सुबह अस्पताल लाया हूं।
वही दुसरी घटना पूर्व कोशी तटबंध के अलानी पंचायत के रंगिनिया गांव शौखर चौघरी पत्नी संतोखी देवी के साथ भी घटी। वह रात में अकेली सोई हुई थी बाल कटने के बाद अपनी सास को जगा घटना की जानकारी दी तभी बैहोश हो गई। स्थानिय स्तर पर ईलाज के बाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।
इस संबंध में चिकित्सक राजेश वर्मा से पुछे जाने पर बताया कि बहुअरवा की संगीता कुमारी को स्लाईन चढ़ा उपचार कर दी गई। वह ठीक हो घर चली गई है। दहशत की वजह से ऐसे लोग परेशान हो रहें हैं। दोनो भर्ती हुई मरीज सामान्य थी कोई अंदरूनी बिमारी इसके वजह से देख में नही आया हैं।
नोट: चोटिकटवा मात्र एक अफवाह हैं इससे बचें।
