सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
कोसी क्षेत्र में प्रिंट मिडिया के क्षेत्र में बहुत बड़ा भू चाल आने वाला हैं इस भू चाल का असर प्रिंट मिडिया के पाठकों के साथ-साथ रिपोटर(पत्रकार) पर सीधा प्रभाव डालेगा । अगामी 15 जूलाई 17 से कोसी क्षेत्र में प्रिंट मिडिया क्षेत्र के नामी कम्पनी दैनिक भास्कर का आगमन हो रहा हैं,पाठक बनाने का दौर शुरू हो गया हैं। अभी दैनिक भास्कर का प्रचार वाहन सहरसा,सिमरी बख्तियारपुर सहित विभिन्न स्थानों पर घूम रही हैं। वुधवार को इसी क्रम में प्रचार वाहन सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र में भी प्रचार करते देखा गया।
प्रिंट मिडिया क्षेत्र के सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब प्रिंट मिडिया के प्रतिस्पर्धा में पाठकों की बल्ले-बल्ले हैं। वही जानकारो की माने तो 1 जूलाई से अखबार की बुकिंग प्रारंभ हो रही हैं। पाठकों को मात्र 99 रूपयें में रजिष्ट्रेशन किया जायेगा। रजिष्ट्रेशन के साथ ही हाथों हाथ एक गिफ्ट(225 रूपयें लागत) कम्पनी की ओर से दिया जायेगा। इस प्रकार के गिफ्ट वर्ष में दो बार दिया जायेगा। वही रजिष्ट्रेशन के उस पाठक का एक लाख का बीमा भी हो जायेगा।
वही सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दैनिक भास्कर के इस प्रकार के आर्कषक आफर के साथ आगमन से अन्य अखबारों के मैनेजमेंट में खलबली मच गई हैं। वही कुछ पत्रकार अभी से ही भास्कर में जानें की जुगार लगा रहें। कुल मिला कर यह सकते है आने वाला कुछ समय प्रिंट मिडिया के क्षेत्र में खलबली मचायेगी।
