pc
गम्हरिया
—–
टीजीएस काॅलोनी गम्हरिया स्थित विद्या ज्योति विद्यालय के बच्चों द्वारा शनिवार को भ्रष्टाचार के विरुद्ध रैली निकाली गई। इस रैली में कक्षा सात के सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिक्षिका नीता गुप्ता तथा इन्दू झा के नेतृत्व में निकाले गए इस रैली के दौरान बच्चों द्वारा लोगों को भ्रष्टाचार से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इससे पूर्व विद्यालय की उप प्राचार्या गुरप्रीत भांवरा ने हरि झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया किया। इस मौके पर प्राचार्य सुनील कुमार झा ने भी बच्चों का उत्साहबर्द्धन किया।
