संवाददाता,जमशेदपुर.06 जनवरी


सरायकेला-खरसांवा जिला के चांडिल अनुमंडल के राष्ट्रीय उच्च पथ 33 किनारे रिलायंस कंपनी द्वारा केबुल तार बिछाने के लिए जेसीवी द्वारा खुदाई का काम कराया जा रहा है। मगंलवार को चौका थाना क्षेत्र के पोड़का गांव के एनएच 33 किनारे में स्थित सारना थान( ग्राम थान जाहेर थान) को जेसीवी द्वारा खोदाई कर रहा था। तभी पोड़का के सैकड़ो ग्रामीण जाहेर थान आकर जेसीवी चालक अनुज सिंह व खलासी गणेश मुर्मू को रस्सी के सहारे पेड़ पर बांध कर रख दिया। चालक द्वारा इसकी सुचना मुंशी चप्पु कुमार को दिया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि जेसीवी द्वारा सारना थान को खोद कर हमारी आदिवासी पंरमपरओ को ठेस पंहुचाया है। चालक व खलासी को बंधक वनाये जाने के बाद कंपनी के पदाधिकारी द्वारा ग्रामीणों को मुअवजा के रुप में नगद 15 हजार रुपया दिया। मुअवजा देने के बाद ग्रामीणों ने बंधक चालक व खलासी को से मुक्त कर दिया। मौके पर बलराम सिंह मुंडा, उमाकन्त सिंह मुंडा, राजकिशोर सिंह मुंडा, प्रशुराम सिंह मुंडा, अजीत सिंह मुंडा, खुरीराम सिंह मुंडा, भरत सिंह मुंडा, प्रमोद सिंह मुंडा, कार्तिक सिंह मुंडा, शिशुपाल सिंह मुंडा आदि काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।