जमशेदपुर। पीबीएम इंटरटेनमेंट द्वारा आदित्यपुर स्थित जेडी टावर खरकाई पुल के पास में 17 सितंबर को गणेशा पूजा के शुभ अवसर पर 11डी सिनेमा घर का प्रारंभ किया जा रहा है। इस अवसर पर सरायकेला के पुलिस उपाध्ीक्षक दीपक कुमार मुख्य अतिथि होंगे। वहीं पंजाब नेशनल बैंक आदित्यपुर शाखा के मुख्यस प्रबंध्क विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मनोरंजन की दुनिया में 11डी अर्थात 11 अनूठे प्रभावों का इस्तेमाल सिनेमा देखने का नया अनुभव है। इसमें त्रिमितीय चित्रा के साथ विशेष प्रभाव की कुर्सियां, पानी की पफुहारें, हवा, बपर्फ, सुगंध् का इस्तेमाल किया जाने वाला है। उक्त बातों की जानकारी सिनेमा घर में आयोजित पत्राकार वार्ता में विलास जोरी व प्रपफुल्ल मुसले ने संयुक्त रूप से पत्राकार वार्ता में दी। उन्होंने आगे कहा कि सिनेमा के माध्यम से मनोरंजन के साथ साथ शिक्षण का उद्देश्य हासिल किया जा सकता है। यहां कुल 12 सिनेमा उपलब्ध् है तथा भविष्य में लगातार नये सिनेमा उपलब्ध् करायें जायेंगे। इस सिनेमा घर में कुल 16 सीट हैै। सुबह 10 बजे से सायं 9.30 बजे तक चलचित्रों का प्रदर्शन किया जायेगा। लोग अपने विशेष अवसर जैसे जन्मदिन, सालगिरह को मनाने के लिए भी विशेष बुकिंग कर सकते है। विभिन्न कंपनियां हमारी इन सुविधओं का लाभ अपनी कंपनियों के प्रेजेंटेशन हेतु कर सकेंगे।
