समस्तीपुर से पंकज आनंद की रिपोर्ट
जिले के दलसिंहसराय प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पर बिहार राज्य मजदूर खेत मजदूर यूनियन एवं बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त तत्वाधान में अपनी 21 सूत्री माँगो के समर्थन में धरना दिया गया।धरनार्थियों की माँगो में वासगीत जमीन एवं पक्का मकान, खेती के लिए जमीन,रोजगार की गारंटी,पेयजल ,वृद्धावस्था पेंशन,सस्ता खाद-बीज, सिंचाई के प्रयाप्त साधनों एवं किसानों की फसल का वाजिब मूल्य ,मध्यप्रदेश राज्य के मदसौर में हुई किसानों की हत्या में मुआवजे की आदि माँग शामिल हैं। धरना का नेतृत्व विनोद कुमार समीर ने किया।इस मौके पर एक प्रतिनिधि मंडल के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को 21 सूत्री माँगपत्र समर्पित किया।अंचलाधिकारी से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में शंकर राम,महेश्वर राम, शम्भू कुमार चौधरी, राम विलास शर्मा, सुदामा देवी आदि शामिल हैं।
