Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » सहरसा-13 वर्षों में नहीं पूरा हो पाया अमान परिवर्तन का काम
Top Stories

सहरसा-13 वर्षों में नहीं पूरा हो पाया अमान परिवर्तन का काम

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 12, 2016Updated:June 12, 2016No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link


– चार वर्षों से लगा है मेगा ब्लॉक
– छोटी रेल लाइन की सुविधा से भी महरुम हो रहे कोसीवासी।

✍✍✍महेंद्र प्रसाद, सहरसा✍✍✍
12932840_852173598242116_3386537699142003648_n
आजादी के बाद से अब तक रेल विभाग की उपेक्षा झेल रहे लोगों की सपनो आज भी सपना पूरा होता नही दिख रहा है। पिछड़ापन की मार झेल रहे लोगों की निगाहें विकास पर टीकीं है़ उन्हें उम्मीद है कि सर्वत्र विकास का दावा करने वाली केंद्र सरकार व उनके रेल मंत्री सुरेश प्रभु आने वाले समय में कोसी वासियो को सपने जरूर पुरे होंगे।

सहरसा- फारबिसगंज रेल खंड के साथ ही कोसी के अन्य हिस्सों में भी बड़ी रेल लाइन बिछेंगी़ वहीं प्रदेश व देश की राजधानी के साथ ही अन्य प्रमुख शहरों को कोसी से रेल सेवा के माध्यम से जोड़ा जायेगा़

गौरतलब है कि सुपौल जिला आज भी बड़ी रेल लाइन की सुविधा से महरुम है़ यहां आज भी अंग्रेजों के जमाने की छोटी लाइन की ट्रेनों का परिचालन होता है़ जिसमें यात्री भेड़- बकरी की तरह यात्रा करने को मजबूर है।
2003 में हुआ था शिलान्यास
तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा 06 जून 2003 को कोसी महासेतु व आमान परिवर्तन कार्य का शिलान्यास किया गया था़ जिले के निर्मली अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित उक्त समारोह में तब लाखों की भीड़ उमड़ी थी़ लोग खुशी से गदगद थे़
उन्हें लगा था कि कुछ वर्षों बाद ही उन्हें बड़ी रेल लाइन की ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी़ वहीं परियोना के पूर्ण होने से दशकों बाद कोसी व मिथिलांचल एक बार फिर से रेल मार्ग से जुड़ जायेगा़ शिलान्यास समारोह में रेल मंत्रालय द्वारा वर्ष 2009 तक कार्य को पूर्ण कर लेने की घोषणा की गयी थी़ लेकिन दुर्भाग्य है कि तत्कालीन सरकार के बाद भी केंद्र में कई सरकारें बनी़ लेकिन किसी ने भी इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूर्ण करने के प्रति रुचि नहीं दिखायी़

चार वर्षों से लगा है मेगा ब्लॉक

कुसहा त्रासदी के करीब चार साल बीतने के बाद तत्कालीन केंद्र सरकार की नींद खुली़ आमान परिवर्तन की चर्चा फिर से प्रारंभ हुई़ राघोपुर -फारबिसगंज के बीच रेल मंत्रालय द्वारा 20 जनवरी 2012 को आमान परिवर्तन हेतु मेगा ब्लॉक किया गया़

मायूस हो चुके लोगों में फिर से आशा बंधी की इन स्टेशनों के बीच शीघ्र ही बड़ी रेल लाइन सेवा प्रारंभ हो जायेगी़ लेकिन विडंबना है कि चार साल बीत जाने के बावजूद मामला जस का तस पड़ा है़

कुछेक जगहों पर छिट-फुट काम हुये है़ लेकिन विभागीय सूत्रों की माने तो फंड के अभाव में कार्य को अंजाम नहीं मिल रहा है़ इस बीच 01 नवंबर 2015 से थरबिटिया व राघोपुर के बीच भी मेगा ब्लॉक कर दिया गया़ आलम यह है कि जिले में अब महज 20-25 किलो मीटर के दायरे में ही छोटी रेल का परिचालन किया जा रहा है़ इससे ऊपजी समस्या का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है़
13 वर्षों से अधूरी है परियोजना

शिलान्यास के 13 साल बीत जाने के बाद भी सहरसा-फारबिसगंज व सरायगढ़- सकरी रेल खंड में अमान परिवर्तन का कार्य पूरा नहीं हो पाया है़ हालांकि इस बीच कोसी नदी पर रेल महासेतु का निर्माण तकरीबन पूरा हो चुका है़

लेकिन छोटी लाइन की जगह बड़ी लाइन की पटरियों का बिछना अब भी बाकी है़ सबसे दूभर स्थिति राघोपुर- फारबिसगंज के बीच बसी बड़ी आबादी की है़ वर्ष 2008 में कुसहा बांध टूटने के बाद कोसी की भयानक विभीषिका ने इन दोनों स्टेशनों के बीच काफी तबाही मचायी थी़ पटरियां ध्वस्त हो गयी थी़

जिससे रेल परिचालन भी ठप पर गया़

सामरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है रेल खंड : सहरसा-फारबिसगंज रेल खंड को सामरिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जाता है़ सीमावर्ती जिला व नेपाल सीमा से सटे होने की वजह से इस क्षेत्र में रेल परिचालन सुरक्षा व सामरिक दृष्टि से अहम है़ परियोजना की स्वीकृति काल में इस बाबत रक्षा मंत्रालय द्वारा सहमति व सहयोग भी प्रदान किया गया था़

काल क्रम में सुपौल से त्रिवेणीगंज होते अररिया व प्रतापगंज से वीरपुर के बीच भी रेल सेवा बहाल करने का आश्वासन भी दिया गया़ इन योजनाओं को स्वीकृति मिलने के बाद सर्वेक्षण भी किया गया़ लेकिन विभागीय उदासीनता की वजह से इसे फिर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया़ जिससे इस रेल खंड में बसे करीब 30 लाख लोगों में असंतोष व्याप्त है़

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :स्व. रामदास सोरेन की लोकप्रियता आज भी बरकरार : कुणाल षड़ंगी

November 1, 2025

Jamshedpur News :भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन का फेक एआई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर एफआईआर दर्ज

November 1, 2025

Jamshedpur News :सत्ताधारी दल को घाटशिला में वोट मांगने का नैतिक अधिकार नहीं : आजसू पार्टी

November 1, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.