रामगढ़। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास 19 मई को पूर्वाहन 10:30 बजे के लगभग रामगढ़ छावनी में स्थित सिख रेजिमेंट सेंटर के हेलीपैड पर उतरे। यहां जिला के उपायुक्त राजेश्वरी बी एवं कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने मुख्यमंत्री का बुके देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री हेलीपैड से सीधे रामगढ़ परिसदन पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रघुवर दास का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री परिसदन के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक किया। अधिकारियों के साथ बैठक करने के उपरांत मुख्यमंत्री बाहर आए तो कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को अपनी बातें बताई। भाजपा नेत्री मधु गुप्ता ने मुख्यमंत्री को रामगढ़ अंचलाधिकारी की शिकायत किया। इस पर मुख्यमंत्री ने जिला के उपायुक्त को कहा कि कार्यकर्ताओं की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। कार्यकर्ताओं की जायज मांगों पर ध्यान देने की जरूरत है। मुख्यमंत्री रघुवर दास सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं से एक-एक कर मुलाकात किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के इस स्वभाव का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री को कई लोगों ने ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने एक एक ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त रामगढ़ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। रामगढ़ परिसदन में मुख्यमंत्री रघुवर दास का स्वागत करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष पप्पू बनर्जी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता ,चंद्रशेखर चौधरी, रंजीत पांडे, प्रकाश मिश्रा, सहदेव ठाकुर, संतराज पासवान, मोहम्मद आसिफ, महेश चौधरी, मधु गुप्ता ,छोटन सिंह, नारायण चंद्र भौमिक ,आनंद बेदिया, अमरजीत सिंह छाबड़ा, राजीव रंजन ,सूर्यवंश श्रीवास्तव, रनंजय कुमार, बृजेश पाठक, ऋषिकेश सिंह , सुबोध सिंह आदि थे।
