रांची- रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रांची-लोहरदगा-टोरी रेल लाईन का ऑनलाइन उद्घाटन किया

राची।

झारखंड की 29824 करोड़ रुपये की 31 रेल परिजोजनायों का लाभ अन्य राज्यों को मिलेगा, झारखंड विकास की पटरी पर मुख्यमंत्री दास के नेतृत्व में दौड़ रही है| “ उक्त बातें केंद्रीय रेल मंत्री  सुरेश प्रभु ने रांची-लोहरदगा-टोरी रेल लाईन का ऑनलाइन उद्घाटन दिल्ली से करते हुए कही| उन्होंने झारखंड के विकास की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड में पर्यटन की असीम संभावना है और यहां खनिज सम्पदा भी है| श्री प्रभु ने झारखंड को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने की बात भी कही|

रांची रेलवे स्टेशन से रांची-लोहरदगा-टोरी नई रेल लाईन से पैसेंजर ट्रेन को माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया| इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंडवासियों की लम्बे समय से रांची लोहरदगा टोरी रेल लाईन की मांग को प्रधान मंत्री के नेतृत्व में रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु ने होली से पूर्व पूरा करते हुए हमें तोहफा दिया है| केंद्र और राज्य सरकार मिल कर झारखंड के शहरों को रेल और सड़क मार्ग से जोड़ने का काम कर रही है| जल्द ही रांची से बरकाकाना रेल लाइन की शुरुवात भी होगी| श्री दास ने कहा कि रेलवे मंत्रालय के सहयोग से संताल परगना, हजारीबाग में रेलवे सुविधा बहाल हुई है| उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना के बढ़ने से यहां पर्यटकों के आने की संभावना भी बढ़ेगी और राज्य पर्यटन के क्षेत्र में भी विकसित होगा| पर्यटन से स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जायगा ताकि राज्य में हो रहे पलायन को रोका जा सके| श्री दास ने कहा कि सरकार झारखंड में रेलवे की नयी तकनीक हाइपरलूप को भी धरातल पर उतरना चाहती है| नयी रेल लाइन के लिए श्री दास ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु को धन्यवाद दिया|
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सुदर्शन भगत ने रांची-लोहरदगा-टोरी नई रेल लाईन के उद्घाटन समारोह में कहा की लोगो को इस नई रेल लाईन से सुविधा होगी और लोगों का समय भी बचेगा| उन्होंने इस नई रेल लाईन के लिए प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास को झारखंड वासियों के तरफ से धन्यवाद दिया|
राज्य सभा सांसद श्री महेश पोद्दार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिल कर देश को बदलने का काम कर रही है और हमारे सपने को पूरा किया जा रहा है| रांची लोहरदगा टोरी रेल लीन इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राज्य की दिशा और दशा बलाना चाहते है| रांची लोहरदगा टोरी रेल लाईन का काम कठिन था लेकिन रेलवे अभियंताओं ने इस काम को पूरा कर झारखंड की जनता को तोहफा दिया है| उन्होंने इस मौके पर सभी को बधाई दी|
रांची सांसद श्री राम टहल चौधरी ने कहा कि रांची लोहरदगा टोरी रेल लाईन की मांग वर्षो पुरानी थी लकिन इस सपने को मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास और रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु के सहयोग से पूरा किया गया है| श्री चौधरी ने सुझाव देते हुए कहा कि रांची को जोनल ऑफिस बनाया जाय और छोटी दुरी के ट्रेनों के स्टोपेज को बढाया जाए|
कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे के जी एम श्री एस एन अग्रवाल ने कहा कि बड़कीचापि से टोरी तक का विस्तार राज्य सरकार की मदद से किया गया है और वर्तमान में इस रेल लाईन पर विधुतीकरण का काम चल रहा है जो वर्ष 2019 तक पूरा कर लिया जायगा|
कार्यक्रम में छात्र सांसद श्री सुनील कुमार सिंह, नगर विकास मंत्री श्री सी पी सिंह,लोहरदगा विधायक श्री सुखदेव भगत,लातेहार विधायक श्री प्रकाश राम सहित रेलवे रेलवे के अधिकारी एव गणमान्य लोग मौजूद थे|

  • Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :आज़ाद समाज पार्टी की कदमा में नीति निर्माण बैठक, शमीम अकरम बने कार्यकारी अध्यक्ष

    जमशेदपुर। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों की संयुक्त नीति निर्माण सह समीक्षा बैठक का आयोजन कदमा स्थित जीपी स्लोप क्लब में किया गया। बैठक में…

    Read more

    Jamshedpur News :शहर के साहित्यकार स्वर्गीय मंजर कलीम पर लिखी गई पुस्तक का हुआ विमोचन

    जमशेदपुर अर्बन सर्विसेस टाटा स्टील, जमशेदपुर तथा साहित्यिक संस्था ‘उर्दू भवन’ के संयुक्त तत्वाधान में कम्युनिटी सेंटर धातकीडीह, जमशेदपुर में विगत संध्या एक साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता श्री…

    Read more

    राजनीति

    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    • June 27, 2025
    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    • June 25, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    • June 18, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि

    • June 16, 2025
    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि