Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » मधेपूरा- होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
Top Stories

मधेपूरा- होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 11, 2017No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

आशीष कुमार
चौसा,मधेपुरा

रंगो का पर्व होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने को लेकर चौसा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने की। मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा ने कहा कि होली पर्व शांति व सद्भाव का त्यौहार है। रंग-गुलाल का यह पर्व प्यार का पैगाम है। जिसमें सभी मिल जुल कर आपसी प्यार बढ़ाना है। सम्मान जनक तरीके से होली में रंग गुलाल उड़ाना है।उन्होंने कहा कि होलिका दहन की रात्रि में सार्वजनिक स्थानों चौक- चौराहों,चौपालों पर होलीका बनाकर होलिका दहन की जाती है। होलिका दहन के समय लोगों के द्वारा लोक संगीत यानी फगवा गाया जाता है। कभी-कभी इस गायकी में अश्लील शब्दों का प्रयोग भी किए जाने से विवाद उत्पन्न होता है। शरारती तत्वों के द्वारा होलिका दहन के समय जानबूझकर पूर्व विवाद को लेकर दूसरों के सामानों को होलिका दहन में डाल दिया जाता है या उसकी झोपड़ियों में भी आग लगा दी जाती है। जिसमें विवाद उत्पन्न होता है। होलिका दहन की रात्रि में असमाजिक तत्वों के द्वारा मध्यपान की अवस्था में पूर्व शत्रुता अथवा विवाद को लेकर समय से पूर्व होलिका में आग लगा दिए जाने पर विवाद उत्पन्न होता है। इस पर कड़ी निगाह रखने की आवश्यकता है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने कहा कि सम-सामयिक घटनाओं के कारण उत्पन्न सांप्रदायिक तनाव तथा उसके परिणाम स्वरुप बदलते राजनीतिक तथा सामाजिक परिदृश्य के कारण हिंदू मुस्लिम समुदाय के एक दूसरे के प्रति अविश्वास की भावना उत्पन्न होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
होली के दिन सामान्यतः लोग रंग अबीर से होली खेलते हैं,पर ऐसा भी देखा गया है कि होली के नाम पर लोग एक दूसरे पर कीचड़, गोबर या पेंट फेकते हैं तथा एक दूसरे के कपड़े फाड़ देते हैं जो विवाद का कारण होता है।इससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। हम लोगों को यह ध्यान रखा जाना चाहिए कि इस तरह की हरकत कोई ना करें जो विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो।उन्होंने कहा कि शरारतें तथा असामाजिक तत्वों के द्वारा नशे का सेवन कर अवांछित हरकत की जाती है। हिंदू समुदाय के कुछ अराजक तत्वों के द्वारा जानबूझकर मुस्लिम व्यक्ति पर अथवा मस्जिदों पर रंग या अबीर फेक दिया जाता है। जिसके कारण सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की संभावना बन जाती है। हमें इन सब बातों को मद्देनजर रखते हुए आपसी भाईचारा के तहत होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। सभी से आग्रह करते हुए कहा कि पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था को कहीं से भी कोई आपत्तिजनक सूचना नहीं हो। इसको लेकर सतर्क रहने की जरुरत है।आपसी सदभाव बिगड़ने नहीं पाये। आपसी सद्भाव ही सब कुछ है जिससे प्रेम बढ़ता है।
बैठक में असमाजिक तत्वों के साथ-साथ सांप्रदायिकता भड़काने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए वैधानिक एवं प्रशासनिक कार्यवाही करने का भी निर्णय लिया गया। अंत में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दी।
इस मौके पर प्रमुख शंभू प्रसाद यादव,जुबैर आलम,पूर्व मुखिया रामदेव सिंह, सुंदेश्वरी यादव, भारत प्रसाद शर्मा,खुर्शीद आलम, पूर्व समिति सुधीर सिंह, चौसा पश्चिमी सरपंच प्रतिनिधि गजेंद्र प्रसाद यादव, चौसा पूर्वी उपसरपंच महेंद्र शर्मा, कैलाश पासवान, मोहम्मद फरीद, लक्ष्मी नारायण मंडल, विनोद पटेल, नरेश ठाकुर निराला, शिव कुमार यादव, अबू सालेह सिद्दिकी, परमानंद मंडल, पूर्व मुखिया श्रवण कुमार पासवान, सूर्य कुमार पटवे, पूर्व समिति प्रफुल्ल कुमार, समिति प्रतिनिधि सुमन कुमार यादव,पूर्व प्रमुख विनोद सिंह, उप प्रमुख शशि कुमार दास, गोपाल यादव, मनोज शर्मा, पूर्व समिति कमलेश्वरी भगत, घनश्याम मिस्त्री,वीरेंद्र कुमार वीरू समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :भोर 3:15 बजे साकची में सिख संगत ने किया शहीदी नगर कीर्तन की पालकी साहिब का श्रद्धापूर्वक इस्तकबाल

August 27, 2025

East Central Railway :दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के लिए बंगाल से बिहार-झारखंड-यूपी के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा, देखें लिस्ट

August 27, 2025

MADHUBANI NEWS :निगरानी टीम ने उद्योग विभाग के कर्मचारी को 15 हजार रुपया घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाया

August 27, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.