
सरायकेला। पशुपालन मंत्री मन्नान मल्लिक ने सरायकेला स्थित राजकीय पशु प्रजनन केन्द्र एवं तितिरबिला डेयरी फार्म पहंुचे। उनके आगमन की सूचना पर संबंधित विभागीय पदाधिकारी पशुपालन पदाधिकारी डा. महेश्वर तिवारी, क्षेत्रीय निदेशक पुरूषोत्तम शुक्ला एवं जिला गव्य विकास पदाधिकारी सुजेन्द्र सिन्हा सहित अन्य भी वहां पहंुचे थे।
उनके आगमन का जब उद्देश्य जानने का प्रयास मीडियाकर्मियों द्वारा किया गया तो वे आचार संहिता का हवाला देकर तत्काल वहां से रवाना हो गये। उनके यहां आने के प्रयोजन की सही जानकारी विभागीय अधिकारी भी नहीं बता पाये।
Comments are closed.