धनबाद


झरिया के बोका पहाड़ी बस्ती में बीती शाम जोरदार आवाज़ के साथ करीब 50 वर्ग व्यास में जमीन धंस गई और गैस का रिसाव शुरू हो गया। जमीन धंसने से हड़कम्प मचा हुआ है।
यहां आसपास की करीब एक हजार आबादी पर खतरा बढ़ गया है। खबर पाकर झरिया विधायक संजीव सिंह पहुंचे। जमीन धंसने से एक विशाल बरगद का पेड़ भी जमीन में समा गया है। मंगलवार की सुबह से भूधंसान वाले स्थल की भरने का काम बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा शुरू कर दिया गया है।
वहीं भू-धंसान की चपेट में आने आस पास के दर्जनों घरों में दरार आ गई है। इन में रहने वाले दर्जनों परिवारों को घर छोड़ कर दूसरे जगह जाना पड़ रहा है।
गौरतलब हैं कि झरिया कोल फिल्ड में बोका पहाड़ी बस्ती की पहचान भू-धंसान व अंडरग्राउंड फायर से सबसे अधिक प्रभावित बस्ती के रूप में होती है। झरिया कोल फिल्ड की इस समस्या पर बनी हर नेशनल व इंटरनेशनल डाक्यूमेंट्री फिल्म की बोका पहाड़ी अहम हिस्सा रही है।