
उन्नीस फरवरी से आरंभ हो रहा झारखंड विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार होगा। सत्र के दौरान सरकार को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने एक कैबिनेट सहयोगी चंद्रशेखर दुबे के निशाने पर हैं। दुबे ने कहा है कि वे विधानसभा के सत्र में मुख्यमंत्री की कलई खोल देंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उन्होंने झारखंड का अबतक का सबसे करप्ट (भ्रष्ट) सीएम करार दिया है।