संवाददाता जामताड़ा,24 जनवरी


देश की संप्रभुता को खतरा बताते हुए वामपंथियों ने ओबामा के भारत आगमन के विरोध में बिगुल फूंक दिया है। बराक ओबामा के भारत आगमन का भाकपा माले पूरजोर विरोध्र कर रही है। भाकपा माले के जामताड़ा इकाई नेें ओबामा के आगमन के विरोध में शनिवार को विरोध मार्च निकाला। साथ हीं सरकार के नीतियों के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की।
शनिवार शाम भाकपा माले ने अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा के आगमन का के विरोध में रैली निकाली। सुभाश चैक से बीर कुंवर सिंह चैक तक रैली निकाली। इस दौरान वामपंथी समर्थकों ने मोदी सरकार की गलत नीति और देश की संप्रभुता को खतरें में डालने का विरोध कर रही थी। राज्य सचिव मंडल के सदस्य सुरजीत सिन्हा ने बताया कि ओबामा का आगमन देश की संप्रभुता के लिए खतरनाक है। वितीय संकट से उबरने के लिए भारत में बीमा जैसे वितीय संस्थानों में एफउीआई की हिस्सेदारी 49 प्रतिशत दिए जाने की बकालत कर रही है जो देश के अर्थ नीति को बर्वाद कर देगी। साथ हीं होने वाली परमाणु करार को पार्टी विरोध करती है।