जमशेदपुर।

जमशेदपुर के भष्ट्राचार निरोधक व्यूरो ने पशुपालन पदाधिकारी तरण सिंह को 8000 रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी सरजामदा के रहने वाले अजय कुमार सिन्हा की शिकायत पर की गई है। तरण सिंह पशु पालन के लिए ऋण माफी के नाम पर 10 हजार रिश्वत की मांग अजय कुमार सिंह से की थी। इसकी शिकायत उन्होने सोनारी स्थित भष्ट्राचार निरोधक कार्यलय में की थी।