जमशेदपुर।


टीएमएच में बीमार खरसांवा के विधायक दशरथ गागराई से मिलने वालों का आज पुरे दिन तांता लगा रहा। विधायक से मिलने के लिए आज काफी संख्या में शुभचिंतक, करीबी लोग और परिचितों ने टीएमएच पहुंच कर उनका हालचाल पूछा और जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। टीएमएच में आज उनसे मिलने वालों में मुख्य रूप से खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय झामुमो केन्द्रीय कार्यकारिणी के बसंत सोरेन पुर्व मंत्री चंपाई सोरेन, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, पुर्व सांसद सुमन महतो, पुर्व विधायक अरविंद सिंह, जिला पार्षद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, झामुमो नेता लालटु महतो, महावीर मुर्मू, पातर हेम्ब्रम, प्राण मेलगांडी, राजेंद्र केशरी, ललन तिवारी, अनुप सिंहदेव समेत काफी संख्या में शुभचिंतक और करीबी लोगों का आने का क्रम बना हुआ है। सबों ने विधायक गागराई जी के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।
गौरतलब हैं कि दो दिन पहले ही विधायक लू लगने के कारण से बीमार हो गए थे। इसके बाद इन्हें रविवार को सुबह 11 बजे टीएमएच में भर्ती कराया गया था, लेकिन आज दोपहर 1:30 बजे विधायक को चिकित्सक के विशेष सलाह पर आईसीयु में भर्ती कराया गया है।