● अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष काजु शांडिल के घर करेंगे मध्यान भोज
केंद्र की मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के मौके पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रम अनुसार केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा शनिवार (कल) को भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनायेंगे। वे पूर्वाह्न 11:30 बजे सोनारी विमानतल पर पहुँचेंगे। इसके बाद वे तय कार्यक्रम के मुताबिक पार्टी के अनुसूचित जनजाति के कार्यकर्ता के घर मध्यान भोज करेंगे। इसके लिए जमशेदपुर महानगर की ओर से पार्टी की जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष काजु शांडिल को अवसर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री के अलावे पाँच अन्य भाजपा नेताओं के भी भोजन की व्यवस्था काजु शांडिल के बागुननगर अंतर्गत ब्राह्मणी रोड के घर पर होगी। भोजन पश्चात वे एग्रिको मैदान में लगे मोदी-फेस्ट में शामिल होंगे। दोपहर 3:00 बजे बिस्टुपुर परिसदन में वे पत्रकारों को संबोधित करेंगे। शाम चार से साढ़े चार तक शहर के प्रबुद्ध जनों एवं पार्टी के वरीय नेताओं से मिलेंगे। इसके बाद वे शाम पांच बजे सोनारी हवाईअड्डे से हवाई मार्ग से प्रस्थान करेंगे।
