● दो से चार जून को एग्रिको मैदान में होगा मोदी फेस्ट
● विभिन्न स्टॉल्स पर लगेगी सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी
● 03जून को आएंगे केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा
जमशेदपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर मोदी फेस्ट का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर 2 से 4 जून तक जमशेदपुर के एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में विविध कार्यक्रमों से सजी प्रदर्शनी ” मोदी फेस्ट ” का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को कार्यक्रम की सफलता को लेकर एक जागरूकता रथ साकची के शीतला मंदिर के नज़दीक से रवाना किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न इलाकों में प्रचार-प्रसार करेगा। इसमें एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी। साथ हीं प्रशिक्षित युवाओं की टीम चौक चौराहों पर नुक्कड़ सभा और जागरूकता अभियान चलाएंगे।
◆ मील का पत्थर साबित होगी ‘मोदी फेस्ट’ : दिनेश
मोदी फेस्ट के प्रचार के लिए वाहन को जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने में फेस्ट मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि मोदी सरकार 100 से अधिक योजनाओं पर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता स्वच्छता अभियान, शौचालय, आवास एवं उज्ज्वला योजना समेत अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2 से 4 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो के अलावे कई आला नेता उपस्थित रहेंगे। प्रचार वाहन रवाना करने के मौके पर विशेष रूप से अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, पार्टी के पूर्ब जिला अध्यक्ष श्री नन्दजी प्रसाद,जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह,बारी मुर्मू,संदीप मिश्रा,सत्यप्रकाश सिंह,जिला महामंत्री चंद्रशेखर गुप्ता,पुष्पा तिर्की,अरुण कुमार मिश्रा,राकेश,विमलकान्त झा,जिला कोसाध्यक्ष विमल जालान,मुख्यालय प्रभारी अमरजीत सिंह राजा,कार्यालय प्रभारी परेश मुखी,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज बाजपेयी,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष काजू सांडिल्य,साकची मंडल महामंत्री ध्रुव मिश्रा,के अलावा रॉकी सिंह,विनोद राय, प्रदीप मुखर्जी,हेमंत साहू,मोंटी अग्रवाल,थें।
● लगेंगे कई स्टॉल : बताया गया कि मोदी फेस्टिवल के तहत एग्रिको मैदान में प्रदर्शनी लगाई जा रही है जिसमें सरकार के विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं इस दौरान अलग-अलग योजनाओं के स्टॉल लगे होंगे। साथ हीं लोगों के लिए सेल्फ़ी-कॉर्नर और फूड ज़ोन आकर्षण का केंद्र होंगे जहां मस्ती और मनोरंजन के साथ लोग डिस्प्ले स्क्रीन के माध्यम से सरकार की नीति और योजना की जानकारी आसानी से ग्रहण कर सकेंगे।
