जमशेदपुर।


शहर के विभिन्न छट घाटो का निरिक्षण मंत्री सरयू राय और सांसद विद्युत वरन महतो ने अपने समर्थको के साथ किया। , इसी क्रम में मंत्री सरयू राय और सांसद विद्युत वरन महतो ने स्वर्णरेखा नदी के तटों का निरिक्षण किया। इधर मंत्री सरयू राय ने निरीक्षण के उपरान्त कहा की नदी के घाटो की स्थिती काफी दयनीय है। उन्होने कहा कि वे इस मामले को लेकर जिला प्रशासन से आग्रह करेगे कि नदी के घाटो की साफाई शीध्र कराए ,ताकि यहां के लोग आस्था का महान पर्व छठ साफ सुथरा जगह मे माना सके।
वही सासंद विधुत वरण महतो ने कहा कि जिला प्रशासन के पदाधिकारीयो ने आश्वसन दिया है कि काली पूजा के बाद बड़े पैमाने पर छठ घाटो की साफसफाई कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि आस्था का महान पर्व छठ में महज अब कुछ ही दिन शेष बचे है ऐसे में शहर के ज्यादातर घाटो की स्थिति काफी दयनीय है और यहाँ गंदगियों का अम्बार लगा हुआ है , वहीँ नगर निकायों के द्वारा इन घाटो की सफाई के दावे किये जा रहे है लेकिन ये ना काफी ही साबित हो रहे है, इधर छठ घाटो में साफ़ सफाई के लिए जमशेदपुर भाजपा कमिटी ने पहल करने की घोषणा की है